Breaking News

म्हात्रे ने ठोका दमदार अर्धशतक, दुबे-सरफराज ने मचाई तबाही; CSK ने पंजाब को दिया 210 का टारगेट

Chennai Super Kings ने Punjab Kings के खिलाफ चेपॉक में खेले जा रहे मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए 209 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया। पंजाब ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था, लेकिन चेन्नई के बल्लेबाजों ने आक्रामक खेल दिखाते हुए विशाल लक्ष्य दे दिया।

टीम की शुरुआत हालांकि कुछ खास नहीं रही। Sanju Samson एक बार फिर फ्लॉप रहे और सिर्फ 7 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। वहीं कप्तान Ruturaj Gaikwad ने 28 रन की पारी खेली।

इसके बाद 20 वर्षीय Ayush Mhatre ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए मैच का रुख बदल दिया। उन्होंने 43 गेंदों में 73 रन की दमदार पारी खेली, जिसमें 6 चौके और 5 छक्के शामिल रहे। यह उनके इस सीजन का पहला अर्धशतक रहा।

मध्यक्रम में Sarfaraz Khan ने भी तेज़ रन बनाए। उन्होंने सिर्फ 12 गेंदों में 32 रन ठोक दिए, जिसमें 6 चौके और एक छक्का शामिल था।

अंत में Shivam Dube ने डेथ ओवरों में जबरदस्त बल्लेबाजी करते हुए 28 गेंदों में नाबाद 45 रन बनाए। उनकी इस पारी ने टीम को 200 के पार पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई।

युवा ऑलराउंडर Prashant Veer ने इस मैच से IPL डेब्यू किया और 7 गेंदों में 6 रन बनाए।

चेन्नई की पारी के आखिरी 6 ओवर बेहद धमाकेदार रहे, जहां टीम ने 79 रन जोड़े। सरफराज खान और शिवम दुबे की तेज़ पारियों के दम पर चेन्नई सुपर किंग्स ने 209 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया और पंजाब के सामने 210 रन का लक्ष्य रखा।

About VP-Admin

Check Also

वानखेड़े में गरजा संजू सैमसन का बल्ला, चेन्नई सुपर किंग्स ने बनाए 207 रन

आईपीएल 2026 के मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 207 रनों …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *