झुलसाने वाली गर्मी से मिलेगी राहत? 3 दिनों के लिए रेड अलर्ट जारी, जानें मौसम का हाल

 

प्रतीकात्मक फोटो- India TV Hindi
Image Source : REPRESENTATIVE IMAGE
प्रतीकात्मक फोटो

IMD Weather Update: दिल्ली-एनसीआर समेत पूरे उत्तर-पश्चिम भारत में झुलसा देने वाली गर्मी से लोगों का हाल बेहाल है। दिन-व-दिन तापमान बढ़ने की वजह से राज्यों में गर्म हवाएं तेजी से चल रही हैं। देश के कई हिस्से में अधिकतम तापमान 48 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। वहीं, पश्चिमी राजस्थान के फलौदी में तापमान 49 डिग्री के पार पहुंच गया। फलौदी में सोमवार को तापमान 49.4 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली समेत राजस्थान, हरियाणा, गुजरात, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र और पंजाब में अगले तीन दिनों तक भीषण गर्मी से राहत के आसार नहीं हैं।

मौसम विभाग के चीफ मृत्युंजय महापात्र ने सोमवार को बताया कि उत्तर पश्चिम भारत के राज्यों को 31 मई तक हीट वेव से राहत के आसार नहीं हैं, जबकि दिल्ली में मौसम के बदलने के आसार बन रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में बादलों के साथ हल्की बारिश देखने को मिल सकती है, लेकिन तापमान में फिलहाल गिरावट का कोई अनुमान नहीं है।

पहाड़ी राज्यों का हाल?

मौसम विभाग के चीफ ने बताया कि वेस्टर्न डिस्टर्बेंस और अरब सागर से नमी के कारण उत्तर पश्चिम और मध्य क्षेत्रों में गरज के बाद हल्की बारिश संभव है। इसके अलावा पहाड़ी राज्यों में भी बारिश के आसार बन रहे हैं, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिल सकती है। फिलहाल उत्तराखंड के कुछ जिलों को छोड़कर ज्यादातर जगहों पर दिन में भीषण गर्मी पड़ रही है। उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में तापमान 40 डिग्री के आस-पास और रात में 26 डिग्री के आस-पास बना हुआ है।

उफ्फ राजस्थान की गर्मी 

पूरे प्रदेश में अभी हीटवेव चल रही है। राजस्थान का फलोदी 49.4 डिग्री के साथ पूरे देश का सबसे गर्म स्थान रहा। वहीं, बाड़मेर, जैसलमेर, पिलानी, श्रीगंगानगर, कोटा, बीकानेर, धौलपुर और चूरू में अधिकतम तापमान 48 डिग्री के पार दर्ज किया गया। प्रदेश में आज तापमान में और बढ़ोतरी होने की संभावना जताई गई है।

बंगाल में रेमल तूफान का असर 

वहीं, चक्रवाती तूफान ‘रेमल’ की वजह से पश्चिम बंगाल में भीषण तबाही देखने को मिली है। बंगाल के तटीय इलाकों में ‘रेमल’ तूफान की वजह से 6 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 29 हजार से ज्यादा घरों को नुकसान पहुंचा है। इसके अलावा 1700 बिजली के खंभों को भी नुकसान पहुंचा है। अभी भी करीब 2 लाख लोगों को राहत सेंटर्स में रखा गया है।

Source link

About VP-Admin

Check Also

जम्मू सीमा क्षेत्र में सैटेलाइट फोन मिलने से सतर्कता बढ़ी, सुरक्षा बलों ने खोज अभियान चलाया

  जम्मू में रविवार (12 जनवरी, 2026) दोपहर पाकिस्तान के अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटे कानाचक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *