लखनऊ के रेजिडेंसी में योग दिवस का आयोजन: डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक हुए शामिल, ‘वन अर्थ, वन हेल्थ’ थीम पर योग – Lucknow News

 

राजधानी लखनऊ स्थित ऐतिहासिक रेजिडेंसी परिसर में शनिवार सुबह अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन पूरी भव्यता और उत्साह के साथ किया गया। “योग फॉर वन अर्थ, वन हेल्थ” थीम पर आधारित इस योग कार्यक्रम में प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक मुख्य अतिथि के रूप म

.

थीम पर आधारित रहा आयोजन: “वन अर्थ, वन हेल्थ”

इस साल की थीम “वन अर्थ, वन हेल्थ” पर आधारित है। योग कार्यक्रम का उद्देश्य इंसान, प्रकृति और पर्यावरण के बीच संतुलन स्थापित करने की आवश्यकता को दर्शना था। कार्यक्रम स्थल पर सजावट, पोस्टर, और वॉल पेंटिंग्स के जरिए भी इस संदेश को प्रभावशाली ढंग से पेश किया गया।

डिप्टी सीएम के साथ योग करने उनके विभागीय अधिकारियों के अलावा स्थानीय लोग भी पहुंचे हुए हैं।

डिप्टी सीएम के साथ योग करने उनके विभागीय अधिकारियों के अलावा स्थानीय लोग भी पहुंचे हुए हैं।

हजारों लोगों ने लिया भाग

रेजीडेंसी की खुली हरियाली में योग प्रोटोकॉल अभ्यास से हुई। योग प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन में उपस्थित लोगों ने प्राणायाम, सूर्य नमस्कार और विभिन्न योगासन किए। लगभग दो घंटे चले इस सत्र में हजारों की संख्या में लखनऊवासियों ने भाग लिया।

कार्यक्रम में बच्चों, युवाओं, वरिष्ठ नागरिकों, महिलाओं और कई योग संस्थानों के प्रतिनिधियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। कई स्कूलों और कॉलेजों के छात्रों ने समूह योग प्रदर्शन भी किए।

रेजिडेंसी में योगासनों का दौर जारी है। डिप्टी सीएम हर स्टेप फॉलो कर रहे हैं।

रेजिडेंसी में योगासनों का दौर जारी है। डिप्टी सीएम हर स्टेप फॉलो कर रहे हैं।

ब्रजेश पाठक ने खुद किया योग, दिया जनस्वास्थ्य का संदेश

मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे ब्रजेश पाठक ने योगासन में भाग लेते हुए जनता को नियमित योग अपनाने का संदेश दिया। उन्होंने कहा, “योग केवल व्यायाम नहीं, बल्कि जीवन को संतुलन और ऊर्जा देने वाला शाश्वत विज्ञान है। ‘वन अर्थ, वन हेल्थ’ का अर्थ यही है कि जब तक धरती और पर्यावरण स्वस्थ नहीं होंगे, तब तक मानव का स्वास्थ्य भी अधूरा रहेगा। योग इसके लिए सबसे सशक्त माध्यम है।”

Source Agency News

About VP-Admin

Check Also

Mount Abu Travel Plan: कम पैसों में बड़ा मज़ा, ₹10,000 में पूरी ट्रिप होगी कवर

  घुमक्कड लोग हमेशा घूमने के लिए तैयार रहते हैं। नई-नई जगहों की तलाश में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *