महाकुंभ वाली मोनालिसा की फॉलोअर्स लिस्ट देख क्यों चौंक रहे हैं लोग? ये एक्टर कैसे…

 

Monalisa Bhosle
Image Source : INSTAGRAM
मोनालिसा की फॉलोअर लिस्ट में दिखा इस एक्टर का नाम

प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ में माला बेचने आई मोनालिसा भोसले अब हर तरफ छाई हुई है। महाकुंभ से जैसे ही उनकी तस्वीरें-वीडियो वायरल हुए, उन्हें फिल्मों के ऑफर मिलने लगे। अपनी कत्थई आंखों से सब पर जादू चलाने वाली मोनालिसा अपनी किस्मत निखारने के लिए अब मुंबई पहुंच गई है। हाल ही में मोनालिसा ने अपना एक वीडियो भी शेयर किया, जिसमें वह अनुराधा पौडवाल के मशहूर गाने ‘तेरे नैना मेरे नैनों से बातें करती हैं…’ पर लिप्सिंक करती नजर आ रही है। वायरल गर्ल ये वीडियो काफी चर्चा में है। लेकिन, मोनालिसा से जुड़ी एक चीज और है जो चर्चा में है, वो है उनकी इंस्टाग्राम की फॉलोअर्स लिस्ट।

मोनालिसा की फॉलोअर लिस्ट के हो रहे चर्चे

मोनालिसा की इंस्टाग्राम फॉलोअर लिस्ट में एक ऐसे अभिनेता का नाम दिखा, जिसे देखकर हर कोई चौंक गया। मोनालिसा की फॉलोअर लिस्ट में इस अभिनेता का नाम देखकर हर कोई हैरान है और यही पूछ रहा है कि आखिर ये एक्टर मोनालिसा कैसे फॉलो कर सकता है। तो कौन है वो एक्टर, जिसका नाम मोनालिसा की फॉलोअर लिस्ट में देख लोग हैरान हो रहे हैं और क्या है लोगों की हैरानी का विषय चलिए आपको बताते हैं।

मोनालिसा की फॉलोअर्स लिस्ट में सुशांत सिंह राजपूत

मोनालिसा की फॉलोअर्स लिस्ट में बॉलीवुड के दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत का नाम भी शामिल है। वायरल गर्ल खुद इंस्टाग्राम पर 5 लोगों को फॉलो करती हैं, जिनमें दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत का नाम भी शामिल है। वहीं मोनालिसा के इंस्टाग्राम पर 14.3K फॉलोअर्स हैं, जिनमें सुशांत सिंह राजपूत का नाम भी शामिल है, जिन्होंने जून 2020 में इस दुनिया को अलविदा कह दिया था। ऐसे में वायरल गर्ल की इंस्टाग्राम फॉलोअर लिस्ट में सुशांत सिंह राजपूत का नाम देखकर हर कोई हैरान है।

Monalisa Bhosle

Image Source : INSTAGRAM

मोनालिसा की फॉलोअर्स लिस्ट में सुशांत सिंह राजपूत का नाम

मोनालिसा की फॉलोअर्स लिस्ट में सुशांत का नाम देख चौंके लोग

मोनालिसा की फॉलोअर्स लिस्ट में सुशांत सिंह राजपूत का नाम देख एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- ‘सुशांत सिंह राजपूत इस पेज को कैसे फॉलो कर रहे हैं?’ एक अन्य ने लिखा- ‘सुशांत सिंह राजपूत कैसे फॉलो कर रहे हैं?’ कमेंट्स के जरिए दिवंगत अभिनेता के फैंस हैरानी जाहिर कर रहे हैं।

Monalisa Bhosle

Image Source : INSTAGRAM

मोनालिसा की फॉलोअर्स लिस्ट देख चौंके लोग

कत्थई आंखों के चलते वायरल हुई मोनालिसा

बता दें, महाकुंभ की वायरल गर्ल मोनालिसा की मुंबई में एक्टिंग क्लास शुरू हो गई है। मोनालिसा को डायरेक्टर सनोज मिश्रा एक्टिंग सिखा रहे हैं और साथ ही उन्हें पढ़ना-लिखना भी सिखा रहे हैं। मोनालिसा मध्य प्रदेश के खरगोन जिले के महेश्वर की रहने वाली है। वह परिवार के साथ महाकुंभ में माला बेचने पहुंची थी, जहां अपनी कत्थई आंखों के चलते वह रातों-रात चर्चा में आ गई।

Source link

About VP-Admin

Check Also

‘धुरंधर इफेक्ट’ ने मचाई हलचल, Alexander Stubb की जॉगिंग के दौरान चर्चा बनी खबर

Alexander Stubb एक बार फिर चर्चा में हैं और इसकी वजह बनी है बॉलीवुड फिल्म Dhurandhar। हाल …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *