पश्चिमी विक्षोभ के दस्तक से फिर बदलने वाला है मौसम, इन राज्यों में बारिश की चेतावनी

 

आज का मौसम
Image Source : PTI
आज का मौसम

नई दिल्लीः उत्तर भारत में मौसम एक बार फिर बदलने वाला है। तापमान में जहां दो से तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट आएगी, वहीं पहाड़ी राज्यों में आने वाले दिनों में बारिश होने वाली है। मौसम विभाग के अनुसार 8 से 11 फरवरी के बीच पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में बारिश का नया दौर आएगा। मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जताया है कि 7 फरवरी को अरुणाचल प्रदेश, पूर्वोत्तर असम में बारिश हो सकती है। 7 फरवरी को अरुणाचल प्रदेश में भारी बारिश होने की संभावना है। साथ ही बिजली गिरने की भी संभावना है।

11 फरवरी तक होगी झमाझम बारिश

वहीं 8 फरवरी को एक नया पश्चिमी विक्षोभ दस्तक देने वाला है, जिसके चलते पहाड़ी राज्यों में चार दिन यानी 8-11 फरवरी तक बारिश होने वाली है। तापमान की बात करें तो अगले दो से तीन दिनों में उत्तर-पश्चिम, मध्य भारत में तापमान में गिरावट आएगी और इसमें तीन डिग्री की कमी आएगी। वहीं, पूर्वी भारत में 24 घंटे के दौरान न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री की बढ़ोतरी होगी और फिर तीन से चार डिग्री की गिरावट आएगी। यानी उत्तर भारत में कड़ाके की सर्दी फिर से पड़ने वाली है।

यहां पर पड़ रही है कड़ाके की सर्दी

मौसम विभाग के अनुसार, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, बिहार और दिल्ली में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया जा रहा है। पिछले 24 घंटे के दौरान सीकर में 3.5 डिग्री, अमृतसर में 5.1 डिग्री, हिसार में 6.2 डिग्री न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया। हिमाचल प्रदेश और राजस्थान के अलग-अलग इलाकों में शीत लहर की स्थिति बनने की संभावना है।

इन राज्यों में घना कोहरे का अलर्ट

पश्चिम बंगाल, सिक्किम, ओडिशा, हिमाचल प्रदेश में 8 फरवरी तक घना कोहरा रहेगा। इसके अलावा हिमाचल प्रदेश और उत्तरी राजस्थान में शीतलहर चलेगी। दिल्ली-एनसीआर, बिहार और यूपी में सुबह हल्का से मध्यम स्तर का कोहरा पड़ने का उम्मीद है। पिछले 24 घंटों में मेघालय, ओडिशा में दृश्यता काफी कम रही, क्योंकि घना कोहरा छाया रहा।

दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम

दिल्ली-एनसीआर, यूपी समेत कई राज्यों में पछुआ हवाएं चल रही हैं। आईएमडी के अनुसार, दिल्ली में दिनभर हवाएं तेज चलने की संभावना है। अधिकतम तापमान करीब 25 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। राजधानी में बृहस्पतिवार को न्यूनतम तापमान 8.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Source link

About VP-Admin

Check Also

जम्मू सीमा क्षेत्र में सैटेलाइट फोन मिलने से सतर्कता बढ़ी, सुरक्षा बलों ने खोज अभियान चलाया

  जम्मू में रविवार (12 जनवरी, 2026) दोपहर पाकिस्तान के अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटे कानाचक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *