भाजपा नेता हत्याकांड: मास्टर माइंड प्रभाकर चौधरी के खिलाफ वारंट जारी, सात आरोपियों को पुलिस भेज चुकी जेल

भाजपा नेता अनुज चौधरी के हत्याराेपी पुलिस हिरासत में

 

विस्तार

 

 

भाजपा नेता अनुज चौधरी हत्याकांड के मास्टर माइंड प्रभाकर चौधरी के खिलाफ कोर्ट से गैर जमानती वारंट जारी हुए हैं। पुलिस ने आरोपी की तलाश तेज कर दी है। इस हत्याकांड में अब तक पुलिस सात आरोपियों को जेल भेज चुकी है।

संभल जनपद के ऐचोड़ा कम्बोह थाना क्षेत्र के अलिया नेकपुर निवासी भाजपा नेता अनुज चौधरी मझोला के नया मुरादाबाद स्थित पार्श्वनाथ प्रतिभा सोयायटी में रहते थे। 10 अगस्त की शाम छह बजे बाइक सवार तीन शूटरों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी।

घटना के समय अनुज चौधरी अपने साथी के साथ सोसायटी में ही टहल रहे थे। पुलिस ने इस मामले में असमोली ब्लॉक की ब्लॉक प्रमुख हाजीबेड़ा निवासी संतोष देवी के पति प्रभाकर चौधरी, उसके बेटे अनिकेत, संभल के भवालपुर निवासी अमित कुमार व पुष्पेंद्र के खिलाफ केस दर्ज किया था।

पुलिस ने अनिकेत, उसके दोस्त रेलवे क्लर्क नीरज पाल को गिरफ्तार कर हत्याकांड का खुलासा किया था। पुलिस ने दावा किया था कि भाजपा नेता की हत्या कराने के लिए 30 लाख रुपये में शूटरों को सुपारी दी थी।

 

 

इसके बाद पुलिस ने मुठभेड़ में शूटर सूर्यकांत शर्मा उर्फ शानू, सुशील शर्मा उर्फ गोलू निवासी ब्रह्मपुरी जयंतीपुर थाना मझोला और आकाश कश्यप उर्फ कटवा निवासी भदौड़ा थाना कटघर को गिरफ्तार किया

 

था।

इसके बाद पुष्पेंद्र को भी गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था। अब तक पुलिस प्रभाकर चौधरी को गिरफ्तार नहीं कर पाई है। सीओ सिविल लाइंस अर्पित कपूर ने बताया कि प्रभाकर चौधरी के खिलाफ कोर्ट ने गैर जमानती वारंट जारी किया है। पुलिस टीमें आरोपी की तलाश में जुटी हैं।

 

Source link

About VP-Admin

Check Also

सूरजकुंड मेला 2026: टिकट प्राइस, मेट्रो से पहुंचने का आसान तरीका और विजिट टाइमिंग

  क्या आप भी सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय हस्तशिल्प मेले का इंतजार कर रहे हैं,तो अब आपका …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *