कानपुर के 6 सेंटरों में होगी यूपी कैटेट प्रवेश परीक्षा: आज करीब 1600 अभ्यर्थी शहर आएंगे, दो दिन आयोजित होगी ये परीक्षा – Kanpur News

चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय, कानपुर।

उत्तर प्रदेश संयुक्त कृषि एवं प्रौद्योगिकी प्रवेश परीक्षा-2025 की आयोजन प्रदेश के 11 जिलों में किया जा रहा हैं। इसके लिए कानपुर में 6 सेंटर बनाए गए हैं। हर सेंटर में करीब 250 अभ्यर्थी शामिल होंगे। यहां पर अभ्यर्थियों को मोबाइल, कैलकुलेटर आदि डिजिटली

.

सुबह 9 बजे से होगी परीक्षा चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय (CSA), कानपुर को इस बार इस परीक्षा को संपन्न कराने की जिम्मेदारी सौंपी गई हैं। स्नातक वालों की परीक्षाएं 11 जून को सुबह 9 से 12 बजे तक होगी।

इसके बाद 12 जून को मास्टर्स और पीएचडी के लिए सुबह 9 से 12 बजे तक परीक्षा होगी। एमबीए वालों के लिए 12 जून को शाम 3 से 5 बजे तक परीक्षा संपन्न होगी। ये परीक्षा 2 घंटे की समयावधि की होगी।

18560 परीक्षार्थी होंगे शामिल

कुल सचिव डॉक्टर पीके उपाध्याय ने बताया कि 18560 परीक्षार्थियों ने ऑनलाइन प्रवेश फार्म भरे थे, जिसके सापेक्ष 18560 एडमिट कार्ड निर्गत किए गए। उन्होंने बताया कि प्रवेश परीक्षा प्रदेश के 11 शहर अयोध्या, आगरा, बरेली, बांदा, कानपुर, मेरठ, वाराणसी, आजमगढ़, झांसी, लखनऊ और गोरखपुर में आयोजित की जाएगी। यहां पर कुल 42 परीक्षा केंद्रों बनाए गए हैं, जहां पर ये परीक्षा संपन्न होगी।

स्नातक के लिए 26 परीक्षा केंद्र बनाए गए स्नातक के लिए 26 परीक्षा केंद्र, एमएससी एवं पीएचडी के लिए 10 परीक्षा केंद्र जबकि एम बीए के लिए 6 परीक्षा केंद्रों पर प्रवेश परीक्षा आयोजित होगी।

विश्वविद्यालय के मीडिया प्रभारी डॉ. खलील खान ने बताया कि यदि कोई भी परीक्षार्थी किसी कोचिंग की टोपी,टी-शर्ट आदि पहन कर आता है तो उसे परीक्षा केंद्र पर प्रवेश नहीं मिलेगा। उन्होंने कहा कि प्रवेश परीक्षा से संबंधित सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं।

इलेक्ट्रॉनिक्स डिवाइस पर होगी पाबंदी

डॉ. खलील खान ने बताया कि परीक्षा केंद्र के अंदर किसी भी प्रकार की इलेक्ट्रॉनिक्स डिवाइस नहीं ले जा सकेंगे। मोबाइल, कैलकुलेटर, स्मार्ट वॉच समेत अन्य उपकरणों पर रोक रहेगी।

Source link

About VP-Admin

Check Also

Mount Abu Travel Plan: कम पैसों में बड़ा मज़ा, ₹10,000 में पूरी ट्रिप होगी कवर

  घुमक्कड लोग हमेशा घूमने के लिए तैयार रहते हैं। नई-नई जगहों की तलाश में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *