आज 60 जिलों में बारिश-बिजली गिरने की चेतावनी: लखनऊ में झमाझम बारिश, वाराणसी में गंगा आरती अब छत पर हो रही – Uttar Pradesh News

 

वाराणसी में चार दिन में शुक्रवार को चौथी बार गंगा आरती की जगह बदली। अब आरती छत पर हो रही है।

यूपी में मानसून जमकर बरस रहा है। आज 60 जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश की चेतावनी है। इन जिलों में बिजली गिरने का अलर्ट भी है। पिछले 24 घंटे की बात करें तो प्रदेश के 57 जिलों में औसतन 8.1 मिमी बारिश हुई। सबसे ज्यादा बांदा में 59.4 मिमी बारिश हुई।

.

एक जून से अब तक प्रदेश में 186.5 मिमी बारिश हो चुकी है, जो सामान्य 179.8 मिमी से 4 प्रतिशत अधिक है। लखनऊ में आज शनिवार सुबह अलग-अलग इलाकों में झमाझम बारिश हो रही है।

वाराणसी में गंगा उफान पर है। 2 सेंटीमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से नदी का जलस्तर बढ़ रहा है। शुक्रवार रात 8 बजे जलस्तर 65.94 मीटर दर्ज किया गया। दशाश्वमेध घाट पर होने वाली गंगा आरती की जगह चौथी बार बदली गई है। अब गंगा सेवा निधि कार्यालय की छत पर आरती हो रही है।

शुक्रवार की बात करें तो हापुड़ में इतनी बारिश हुई कि सड़कें तालाब बन गईं। बारिश का पानी स्वर्ग आश्रम रोड पर बने मोदी अस्पताल के ICU में घुस गया। सहारनपुर में यमुना नदी उफान पर है। जानीपुर गांव के चरवाहों की 7 भैंसें नदी में बह गईं। सभी बहते-बहते हथिनीकुंड बैराज तक पहुंच गईं और वहां फंस गईं। इनमें से 5 की मौत हो गई। 2 भैंसों को ग्रामीणों ने जेसीबी से निकाला।

यूपी में मानसूनी सीजन में किस शहर के क्या हाल, पल-पल की अपडेट के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…

Source Agency News

About VP-Admin

Check Also

Mount Abu Travel Plan: कम पैसों में बड़ा मज़ा, ₹10,000 में पूरी ट्रिप होगी कवर

  घुमक्कड लोग हमेशा घूमने के लिए तैयार रहते हैं। नई-नई जगहों की तलाश में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *