उन्नाव में रेडटेप वेयरहाउस के तीन कर्मचारियों पर हमला: सुपरवाइजर समेत तीन लोगों ने धारदार हथियारों से किया वार, पुलिस जांच में जुटी – Unnao News

 

 

उन्नाव के दही थाना क्षेत्र में निजी कंपनी के वेयरहाउस में कार्यरत एक वेंडर और उसके दो साथियों पर मंगलवार रात हमला हुआ। वेंडर अवनीश मिश्रा और उनके साथी आदित्य शुक्ला व कपिल यादव को कंपनी के सुपरवाइजर अमित, उसका सहायक अरुण और अरुण के भांजे ने अन्नपूर्णा मंदिर के पास बुलाया।

 

ड्यूटी खत्म होने के बाद जब तीनों कर्मचारी वहां पहुंचे, तो आरोपियों ने उनसे गाली-गलौज की। विरोध करने पर आरोपियों ने लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से हमला कर दिया। राहगीरों के हस्तक्षेप से तीनों की जान बची। हमलावर जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए।

घायल कर्मचारियों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनके शरीर पर कई जगह चोटें आई हैं। पुलिस ने मौके का निरीक्षण कर पीड़ितों के बयान दर्ज किए हैं। पुलिस के अनुसार हमले के पीछे आपसी रंजिश या कार्यस्थल विवाद हो सकता है। इसकी पुष्टि जांच के बाद होगी।

घटना से वेयरहाउस के कर्मचारियों में डर का माहौल है। पुलिस ने वेयरहाउस प्रबंधन से पूछताछ की है। पीड़ितों ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस जल्द ही आरोपियों को पकड़कर कार्रवाई करने की बात कह रही है।

 

Source link

About VP-Admin

Check Also

Mount Abu Travel Plan: कम पैसों में बड़ा मज़ा, ₹10,000 में पूरी ट्रिप होगी कवर

  घुमक्कड लोग हमेशा घूमने के लिए तैयार रहते हैं। नई-नई जगहों की तलाश में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *