टीवी की ये बहुएं नहीं रहती हैं अपने ससुराल में

Image Source : DESIGN
सास-ससुर से दूर रहती हैं टीवी की ये बहुएं

टीवी सीरीयल्स में आपने अक्सर एक्ट्रेसेज को एक संस्कारी बहू के रुप में देखा होगा। जो अपने ससुराल वालो की चहेती होती है। उनके साथ एक बेहद खास बांड शेयर करती हैं। बात चाहे ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ कि बहू अक्षरा यानि कि हीना खान की करे या फिर ‘ये है मोहब्बतें’ की बहू इशिता भल्ला यानि कि दिव्यांका त्रिपाठी की इन सब एक्ट्रेसेज ने सीरीयल में बेहद संस्कारी बहू का किरदार निभाया है जो अपने ससुराल में अपने सास- ससुर संग रहती है और उनका बेहद ख्याल रखती हैं लेकिन क्या आप जानते है कि  रील लाइफ में ससुराल वालों संग रहने वाली ये एक्ट्रेसेज रीयल लाइफ में अपने ससुराल में नहीं रहती हैं। ऐसा नहीं है कि ससुराल में उनकी किसी से बनती नहीं है, बल्कि वे अपने सास-ससुर की बेहद चहेती भी हैं। लेकिन इसके बाद भी टीवी की ये हसीनाएं  शादी के बाद पति के साथ अलग रहती हैं। तो चलिए एक नजर डालते हैं इन टीवी हसीनाओं पर।

 

मदालसा शर्मा 

 

सबसे पहले शुरुआत करते है बॅालीवुड के डिस्को डांसर के नाम से मशहूर एक्टर  मिथुन चक्रवर्ती की बहू मदालसा शर्मा से । ये बात तो किसी से छिपी नहीं है कि मदालसा अपने ससुराल वालों की कितनी चहेती है । खासकर वो अपने ससुर मिथुन के बेहद क्लोज है। अक्सर मदालसा अपने ससुर संग तस्वीरें शेयर करती रहती है जिसमें बहू- सुसर के बीच खास बॅान्डिंग देखने को मिलता है। लेकिन बता दे कि ससुराल में सबकी चहेती होने के बावजूद मदालसा शर्मा अपने पति मिमोह चक्रवर्ती के साथ मुंबई में अलग घर में रहती हैं।

अंकिता लोखंडे 

 

अंकिता लोखंडे 14 दिसंबर 2021 को अपने लांग टाइम बॅायफ्रेंड विक्की जैन संग शादी के बंधन में बंधी थीं। अंकिता का ससुराल बिलासपुर में है। लेकिन एक्ट्रेस अपने पति के साथ अलग घर में रहती हैं। हालांकि अंकिता लोखंडे कोई भी तीज-त्यौहार मनाने अपने ससुराल ही जाती हैं। फिलहाल इन दिनों अंकिता लोखंडे और विक्की जैन  ‘बिग बाॅस 17’ के घर में हैं।

दिव्यांका त्रिपाठी 

 

टीवी की फेमस एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी ने विवेक दहिया संग 8 जुलाई 2016 को शादी की थी। वैसे तो दिव्यांका त्रिपाठी का ससुराल चंडीगढ़ में है। लेकिन एक्ट्रेस अपने पति विवेक दहिया के साथ मुंबई में रहती हैं। हालांकि ससुराल में दिव्यांका त्रिपाठी सबकी चहेती हैं। वो अक्सर अपने सास – ससुर से मिलने चंडीगढ़ जाती रहती है, जिसकी तस्वीरें भी वो सोशल मीडिया पर फैंस संग शेयर करती नजर आती हैं।

गौहर खान

 

हाल ही में मम्मी बनी गौहर खान भी अपने पति जैद दरबार के साथ अलग घर में रहती हैं। जब उनसे यह सवाल किया गया कि वह ससुराल में क्यों नहीं रहतीं तो उनका जवाब था,’मैंने और मेरे पति ने वो फैसला लिया है जो हमें सूट करता है।’

श्रद्धा आर्या

 

इस लिस्ट में श्रद्धा आर्या का नाम भी शामिल है। श्रद्धा आर्या भी अपने ससुराल में सबकी चहेती हैं। लेकिन वह पति राहुल नागल के साथ अलग ही रहती हैं। दूर रहकर भी उनकी सासू मां उनपर प्यार लुटाने से पीछे नहीं हटतीं। श्रद्धा ने कुछ दिनों पहले चिट्ठी साझा की थी, जो उन्हें उनकी सासू मां ने लिखी थी।

देवोलीना भट्टाचार्जी 

 

साथ निभाना साथिया की गोपी बहू तो आप सबको जरुर याद होगी। इस सीरीयल में देवोलीना भट्टाचार्जी  अपने ससुराल में जवाइंट फैमिली के साथ रहती थी। लेकिन रीयल लाइफ में देवोलीना बिल्कुल उलट है। बीते ही साल शाहनवाज शेख के साथ शादी के बंधन में बंधने वाली देवोलीना भी अपने पति संग अलग रहती है। जबसे एक्ट्रेस की शादी हुई है तब से शायद ही किसी ने उन्हें ससुराल वालों के साथ देखा होगा।

देबिना बनर्जी 

 

सीता के रोल के घर – घर में अपनी पहचान बनाने वाली देबिना बनर्जी भी अपने ससुराल वालों से अलग रहती हैं। हालांकि देबिना बनर्जी  भी अपने ससुराल में सबकी चहेती हैं।

भारती सिंह 

 

भारती सिंह के पति हर्ष लिम्बाच्या असल में गुजरात के रहने वाले हैं। ऐसे में जहां एक तरफ भारती सिंह का ससुराल गुजरात में है तो वहीं एक्ट्रेस खुद अपने बेटे और पति हर्ष के साथ मुंबई में रहती हैं।

Source link

About VP-Admin

Check Also

‘धुरंधर इफेक्ट’ ने मचाई हलचल, Alexander Stubb की जॉगिंग के दौरान चर्चा बनी खबर

Alexander Stubb एक बार फिर चर्चा में हैं और इसकी वजह बनी है बॉलीवुड फिल्म Dhurandhar। हाल …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *