मिर्जापुर में गंगा का जलस्तर घटा: खतरे के निशान से 2 मीटर नीचे पहुंचा, प्रति घंटा 0.25 सेमी की गिरावट – Mirzapur News

 

मिर्जापुर में गंगा नदी का जलस्तर लगातार घट रहा है। ओझला पुल के पास रविवार रात 8 बजे जलस्तर 75.720 मीटर दर्ज किया गया। यह स्तर चेतावनी बिंदु 76.724 मीटर और खतरे के बिंदु 77.724 मीटर से काफी नीचे है।

 

पिछले 4 घंटों में जलस्तर में 1 सेंटीमीटर की कमी आई है। प्रति घंटा 0.25 सेंटीमीटर की दर से पानी घट रहा है। मिर्जापुर में अब तक का सबसे ऊंचा बाढ़ स्तर 9 सितंबर 1978 को 80.34 मीटर दर्ज किया गया था। पिछले साल 17 सितंबर को जलस्तर 76.530 मीटर तक पहुंचा था।

कोन विकास खंड में फसलों को आंशिक नुकसान हुआ है। हालांकि, कोई खतरे की स्थिति नहीं है। जिला प्रशासन बाढ़ चौकियों के माध्यम से स्थिति पर लगातार नजर रख रहा है।

Source Agency News

About VP-Admin

Check Also

Mount Abu Travel Plan: कम पैसों में बड़ा मज़ा, ₹10,000 में पूरी ट्रिप होगी कवर

  घुमक्कड लोग हमेशा घूमने के लिए तैयार रहते हैं। नई-नई जगहों की तलाश में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *