वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को अमेरिका ने गिरफ्तार कर लिया है. मादुरो को न्यूयॉर्क के ब्रुकलिन स्थित मेट्रोपॉलिटन डिटेंशन सेंटर (MDC) में रखा गया है. यह कोई आम जेल नहीं है. यह हाई-प्रोफाइल और खतरनाक आरोपियों के लिए जानी जाती है. मादुरो को नशे की तस्करी करने के आरोप में अमेरिका ने उन्हीं के देश वेनेजुएला से गिरफ्तार किया है. उनपर केस चलाया जाएगा. हालांकि, अमेरिका की इस कार्रवाई से दुनियाभर से प्रतिक्रिया आई है.
इधर, मादुरो ने अपना बचाव करने के लिए हाई प्रोफाइल वकील को हायर किया है. मादुरो का बचाव अदालत में जूलियन असांजे के वकील कर रहे हैं. वकील का नाम बैरी पोलैक है. कोर्ट में जो नोटिस दाखिल किया गया है, उसके मुताबिक बैरी पोलैक जो एक हाई प्रोफाइल डिफेंस वकील हैं, वह पहले विकिलीक्स के फाउंडर जूलियन असांजे का प्रतिनिधित्व रह चुके हैं. अब निकोलस मादुरो का बचाव करते हुए अमेरिकी अदालत में नजर आ रहे हैं. पोलैक, हैरिस सेंट लॉरेंट एंड वेचस्लर (LLP) में एक पार्टनर हैं. इससे पहले उन्होंने एनरॉप कॉर्प के पूर्व अकाउंटेंट का भी केस लड़ा था, जिन्हें ट्रायल के बाद बरी कर दिया गया था.
मादुरो की पत्नी का केस ये वकील लड़ेंगे
एक अलग फाइलिंग की मानें तो ह्यूस्टन में रहने वाले पूर्व फेडरल प्रॉसिक्यूटर मार्क डोनेली मादुरो की पत्नी का केस लड़ रहे हैं. उन्होंने 2023 में टेक्सास हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स के लिए राज्य के अटॉर्नी जनरल केन पैक्सटन की जांच और महाभियोग की ट्रायल में जांचकर्ता का काम किया था. पैक्सटन को बरी कर दिया गया था. वर्तमान में अमेरिकी सीनेट के लिए रिपब्लिकन नॉमिनेशन का चुनाव लड़ रहे हैं.
कौन हैं जूलियन असांजे, क्या था केस?
ऑस्ट्रेलिया में जन्मे पेशे से पत्रकार और हैकर रहे जूलियन असांजे ने साल 2006 में विकिलीक्स की स्थापना की थी. साल 2010 में विकिलीक्स ने अमेरिकी सेना के कुछ खुफिया दस्तावेज लीक कर दिए थे. तब यह डिजिटल प्लेटफॉर्म दुनिया की नजरों के सामने आया था. इसके बाद अमेरिकी सरकार ने विकिलीक्स के खिलाफ जांच शुरू कर दी थी. एक दशक तक चली इस कानूनी कार्रवाई के चलते अमेरिकी कोर्ट के सामने उन्होंने अपना दोष स्वीकार कर लिया था. इसके बाद उन्हें रिहा कर दिया था, और वो ऑस्ट्रेलिया लौट गए थे.
Village Post