पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर ‘गणपत’ का नहीं चला जादू, ‘यारियां 2’ का हाल हुआ बेहाल

Image Source : DESIGN.PHOTO
गणपत और यारियां 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 1

टाइगर श्रॉफ, कृति सेनन और अमिताभ बच्चन स्टार फिल्म ‘गणपत’ और दिव्या खोसला कुमार, पर्ल वी. पुरी, मीजान जाफरी और यशदास गुप्ता की फिल्म ‘यारियां 2’ 20 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। दोनों फिल्म को लोगों से रिव्यू भी अच्छे मिले हैं। बॉक्स ऑफिस पर ‘गणपत’ और ‘यारियां 2’ के बीच क्लैश देखने को भी मिल रहा है। बॉक्स ऑफिस पर ‘गणपत’ और ‘यारियां 2’ ने पहले दिन कुछ खास कलेक्शन नहीं किया है। फिल्म का पहले दिन का अर्ली कलेक्शन सामने आ गया है। फिल्म ‘गणपत’ जबरदस्त एक्शन और ‘यारियां 2’ रिश्तों पर बेस्ड है।

 

गणपत का पहले दिन का कलेक्शन

फिल्म ‘गणपत’ को लोगों से सोशल मीडिया पर अच्छे रिव्यू मिल रहे हैं। बॉलीवुड एक्शन स्टार्स टाइगर श्रॉफ और कृति सेनन की मच-अवेटेड फिल्म में के एक्शन सीन देख फैंस के होश उड़ा जाएंगे। ‘गणपत’ में कृति और टाइगर के साथ अमिताभ बच्चन भी लीड रोल प्ले करते नजर आए हैं। ये फिल्म हिंदी, तमिल, तेलुगू, कन्नड़ और मलयालम में रिलीज हुई है। फिल्म ‘गणपत’ का पहले दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन सामने आ चुका है। सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार  फिल्म ने पहले दिन भारत में 2.50 करोड़ रुपये की कमाई की है जो उम्मीद से बहुत कम है।

यारियां 2 का पहले दिन का कलेक्शन
दिव्या खोसला कुमार के डायरेक्शन बनी ‘यारियां’ का सीक्वल ‘यारियां 2’ में दिव्या खोसला कुमार, पर्ल वी. पुरी, मीजान जाफरी और यशदास गुप्ता लीड रोल में नजर आए है। फिल्म ‘यारियां 2’ को लोगों से मुले-जुले रिस्पॉन्स मिले हैं। सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार ‘यारियां 2’ ने पहले दिन 60 लाख रुपये का कलेक्शन किया है। फिल्म का बजट करीब 50-60 करोड़ रुपये है। पहले दिन का कलेक्शन देखकर लग रहा है कि फिल्म दर्शकों को कुछ खास इंप्रेस नहीं कर पा रही है।

यारियां 2 के बारे में
टाइगर की फिल्म ‘गणपत’ की टक्कर दिव्या खोसला कुमार की फिल्म ‘यारियां 2’ से हुई है। फिल्म ‘यारियां 2’ की कहानी दोस्ती पर बेस्ड है। बता दें कि इस फिल्म से टीवी एक्टर पर्ल वी पुरी ने बॉलीवुड में डेब्यू किया है। फिल्म को  राधिका राव और विनय सप्रू ने किया है।

गणपत के बारे में 
फिल्म ‘गणपत’  हिंदी, तमिल, तेलुगू, कन्नड़ और मलयालम में रिलीज हुई है। ‘गणपत’ की बात करें तो इसे विकास बहल ने डायरेक्ट किया है। वहीं वासु भगनानी, जैकी भगनानी, दीपशिखा देशमुख और विकास बहल ने प्रोड्यूस किया है।

Source link

About VP-Admin

Check Also

‘धुरंधर इफेक्ट’ ने मचाई हलचल, Alexander Stubb की जॉगिंग के दौरान चर्चा बनी खबर

Alexander Stubb एक बार फिर चर्चा में हैं और इसकी वजह बनी है बॉलीवुड फिल्म Dhurandhar। हाल …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *