मथुरा में नई पुलिस चौकी का उद्घाटन: फरह थाना क्षेत्र में रैपुरा जाट में बनी नई चौकी, एसपी सिटी ने फीता काटकर शुभारंभ किया – Mathura News

 

मथुरा में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार के निर्देशन में एक नई पुलिस चौकी का निर्माण किया गया। सोमवार की देर शाम एसपी सिटी राजीव कुमार ने फीता काटकर इसका उद्घाटन किया।

 

फरह थाना क्षेत्र के रैपुरा जाट में यह नई पुलिस चौकी बनाई गई है। पहले यह चौकी आगरा-दिल्ली नेशनल हाईवे के किनारे एक छोटे से कमरे में स्थित थी। हाईवे के बिल्कुल पास होने के कारण कई बार वाहन चौकी में घुस गए। इन हादसों में चौकी क्षतिग्रस्त हुई और कई लोग घायल भी हुए। इसे देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर हाईवे से कुछ दूरी पर नई चौकी का निर्माण किया गया।

एसपी सिटी राजीव कुमार ने मीडिया से बातचीत में बताया कि चौकी के निर्माण में क्षेत्र के सभी सामाजिक लोगों का सहयोग मिला। उन्होंने क्षेत्र की जनता का आभार जताया। उन्होंने कहा कि अब यहां पुलिस स्टाफ की संख्या भी बढ़ेगी। इससे क्षेत्र में होने वाली घटनाओं पर अंकुश लगेगा।

उन्होंने कहा कि जनता के सहयोग से ही सामाजिक कार्य पूरे होते हैं। जब जनता का साथ मिलता है तो पुलिस भी बेहतर काम कर पाती है।

इस अवसर पर सीओ रिफाइनरी श्वेता वर्मा, थाना प्रभारी त्रिलोकी सिंह, क्षेत्र के ग्राम प्रधान और सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Source Agency News

About VP-Admin

Check Also

Mount Abu Travel Plan: कम पैसों में बड़ा मज़ा, ₹10,000 में पूरी ट्रिप होगी कवर

  घुमक्कड लोग हमेशा घूमने के लिए तैयार रहते हैं। नई-नई जगहों की तलाश में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *