धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म ‘इक्कीस’ का फर्स्ट रिव्यू आया, फिल्म दर्शकों को कर रही भावुक।

 

श्रीराम राघवन की अपकमिंग निर्देशित फिल्म ‘इक्कीस’ खास है क्योंकि ये बॉलीवुड के हीमैन दिवंगत धर्मेंद्र की बड़े पर्दे पर आखिरी फिल्म है. ये फिल्म 1 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी, लेकिन हाल ही में मुंबई में इसकी एक खास स्क्रीनिंग होस्ट की गई थी  जिसमें कई सितारों ने शिरकत की. कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा ने भी फिल्म देखी. बाद में उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल पर ‘इक्कीस’  का रिव्यू शेयर किया साथ ही लिखा कि धरम जी को पर्दे पर देखना कितना भावुक कर देने वाला अनुभव था.

‘इक्कीस’ का फर्स्ट रिव्यू कैसा है?
‘इक्कीस’  का रिव्यू शेयर करते हुए मुकेश छाबड़ा ने लिखा, “अभी-अभी ‘इक्कीस’ देखी, एक ऐसी फिल्म जो पूरी तरह से दिल से बनी है. कोमल, ईमानदार कहानी जो फिल्म खत्म होने के बाद भी लंबे समय तक दिल में बसी रहती है, धर्मेंद्र सर… क्या गरिमा, क्या गहराई. अगर यह आपकी आखिरी फिल्म है, तो यह वाकई दिल को छू लेने वाली है. आपकी कमी खलेगी, सर और जयदीप अहलावत – आपको सलाम! मुझे इसकी बिल्कुल उम्मीद नहीं थी, और मुझे हैरान होकर खुशी हुई.”

इसके बाद उन्होंने फिल्म में अगस्त्य नंदा की एक्टिंग की तारीफ करते हुए लिखा, “अगस्त्य नंदा और सिमर भाटिया का वॉर्म वेलकम है, दोनों ही पर्दे पर बेहद खूबसूरत लगे. उनकी प्यारी आंखें और मनमोहक केमिस्ट्री कमाल की थी. अगस्त्य की मासूमियत और ईमानदारी सचमुच चमक उठी. विवान शाह और सिकंदर खेर का आउटस्टैंडिंग वर्क. और सबसे बढ़कर श्रीराम राघवन, द मैन, द मास्टर, एक बार फिर, सर… एक बार फिर दिल को छू लेने वाली फिल्म, ईमानदारी से बताई गई कहानी. एक ऐसा सिनेमा जो पर्सनल लगता है.”

‘इक्कीस’ के बारे में
राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता फिल्म निर्माता श्रीराम राघवन द्वारा निर्देशित, इक्किस द्वितीय लेफ्टिनेंट अरुण खेत्रपाल की इंस्पायरिंग कहानी पर बेस्ड है  जो परम वीर चक्र से सम्मानित होने वाले भारत के सबसे कम उम्र के थे. बसंतर की लड़ाई में खेत्रपाल ने दुश्मन का डटकर सामना किया और अपने प्राणों की आहुति देने से पहले 10 पाकिस्तानी टैंकों को नष्ट कर दिया था. अगस्त्य नंदा के साथ, इस फिल्म में सिमर भाटिया, धर्मेंद्, जयदीप अहलावत, सिकंदर खेर और दीपक डोबरियाल सहित अन्य कलाकार भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में नज़र आएंगे.

About VP-Admin

Check Also

‘धुरंधर इफेक्ट’ ने मचाई हलचल, Alexander Stubb की जॉगिंग के दौरान चर्चा बनी खबर

Alexander Stubb एक बार फिर चर्चा में हैं और इसकी वजह बनी है बॉलीवुड फिल्म Dhurandhar। हाल …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *