बैंक से निकाले पैसे लूटने वाले बदमाशों का एनकाउंटर: दो आरोपियों के पैर में लगी गोली, 42 हजार रुपये और दो तमंचे बरामद – Firozabad News

 

 

फिरोजाबाद में पुलिस ने बैंक से पैसे निकालने वाले व्यक्ति से लूट करने वाले गिरोह के दो बदमाशों को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है। एक बदमाश अभी भी फरार है। घटना 27 जून 2025 की है। गजेंद्र नाम के व्यक्ति ने स्टेट बैंक की मुख्य शाखा से अपने पिता की पेंशन के एक लाख रुपए निकाले थे। वह पैसे और जरूरी दस्तावेज पॉलीथीन में रखकर मोटरसाइकिल के बैग में रख लिए। बैंक से बाहर निकलते ही एक अज्ञात व्यक्ति ने बैग से पॉलीथीन निकालकर फरार हो गया।

 

सीसीटीवी फुटेज की जांच में सांसी गैंग के तीन बदमाश आतिश उर्फ आतिस, बाबू और बॉबी की पहचान हुई। 2 जुलाई को पुलिस को सूचना मिली कि दो बदमाश फिर वारदात की फिराक में हैं। जोन्धरी अंडरपास के पास चेकिंग के दौरान पुलिस ने दो संदिग्धों को रोकने का प्रयास किया।

बदमाश भागने लगे और बारिश की वजह से उनकी बाइक फिसल गई। उन्होंने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में दोनों बदमाशों के पैर में गोली लगी। पकड़े गए बदमाशों की पहचान आतिश और बाबू के रूप में हुई, जो मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले के रहने वाले हैं।

बदमाशों से दो अवैध तमंचे, तीन जिंदा कारतूस, दो खोखा कारतूस, एक मोटरसाइकिल और लूट के 42,150 रुपए बरामद हुए हैं। घायल बदमाशों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गैंग का तीसरा सदस्य बॉबी अभी फरार है। थाना उत्तर के प्रभारी निरीक्षक संजुल पांडेय के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई।

Source Agency News

About VP-Admin

Check Also

Mount Abu Travel Plan: कम पैसों में बड़ा मज़ा, ₹10,000 में पूरी ट्रिप होगी कवर

  घुमक्कड लोग हमेशा घूमने के लिए तैयार रहते हैं। नई-नई जगहों की तलाश में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *