लखनऊ में तीन दिन में 7 डिग्री गिरा पारा: लू का असर हुआ खत्म, मानसून के पहले बादलों की बनी रहेगी आवाजाही – Lucknow News

 

लखनऊ में सुबह से बादल छाए हुए हैं। ठंडी पूर्वी हवा का असर भी बना हुआ है। मौसम विभाग का अनुमान है कि दिन में धूप छांव और ठंडी हवा के चलते तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। हल्की बारिश संभावना के साथ दिन का अधिकतम तापमान 35 डिग्री के आसपास रहने की संभाव

.

3 दिनों में करीब 7 डिग्री तापमान में गिरावट

सोमवार को अधिकतम तापमान 35.7 डिग्री दर्ज किया गया। यह सामान्य से 2.3 डिग्री कम रहा। न्यूनतम तापमान 29 डिग्री रहा है। यह सामान्य से 2 डिग्री अधिक रहा। रविवार को अधिकतम तापमान 39. 9 डिग्री दर्ज किया गया था। शनिवार को अधिकतम तापमान 42.6 डिग्री दर्ज किया गया था।

कई जिलों में हुई बारिश

मौसम विभाग का अनुमान है कि आज उत्तर प्रदेश के कई जिलों में 40 से 50 किलोमीटर पति घंटे की तेज रफ्तार से हवा चलेगी। इस बीच पूर्वी उत्तर प्रदेश के हिस्सों में बारिश की संभावना भी है। मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि सोमवार को पिछले 24 घंटों में उत्तर प्रदेश में मानसून पूर्व बारिश की गतिविधि सामान्य रही।

पश्चिमी उत्तर प्रदेश के 51-75% क्षेत्रों और पूर्वी उत्तर प्रदेश के 26-50% क्षेत्रों में तड़ित झंझावात के साथ हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। तराई क्षेत्रों में कुछ जगहों पर भारी से बहुत भारी बारिश हुई, जिसमें पश्चिमी उत्तर प्रदेश के बरेली में 149.4 मिमी, नकुड़ (सहारनपुर) में 120 मिमी, और बिजनौर में 86 मिमी बारिश हुई। पूर्वी उत्तर प्रदेश में मनकापुर (गोंडा) में 83 मिमी और शारदानगर (लखीमपुर-खीरी) में 66.4 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई।

लखनऊ में सुबह से बादलों की आवाजाही बनी हुई है।

लखनऊ में सुबह से बादलों की आवाजाही बनी हुई है।

लू का असर हुआ खत्म

तापमान में भारी गिरावट के कारण प्रदेश से लू की स्थिति पूरी तरह खत्म हो गई है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, यह बदलाव मध्य और ऊपरी क्षोभमंडलीय पश्चिमी हवाओं में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ और निम्न क्षोभमंडलीय पूर्वी हवाओं के बीच प्रतिक्रिया का परिणाम है।

मानसून अब होगा सक्रिय

अरब सागर और बंगाल की खाड़ी में बने मौसम तंत्रों के कारण मानसून सक्रिय होगा। अगले 4-5 दिनों में मेघगर्जन, वज्रपात और भारी बारिश के साथ तापमान में और कमी आने की संभावना है, जो सामान्य या उससे कम स्तर पर पहुंच सकता है।मानसून की उत्तरी सीमा वेरावल, भावनगर, खरगौन, अमरावती, दुर्ग, बरगढ़, चांदवली, सैंडहेड द्वीप, बात्तुरचाट तक फैली हुई है। अगले 2-3 दिनों में दक्षिण-पश्चिम मानसून के पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल दिख रही हैं।

Source link

About VP-Admin

Check Also

Mount Abu Travel Plan: कम पैसों में बड़ा मज़ा, ₹10,000 में पूरी ट्रिप होगी कवर

  घुमक्कड लोग हमेशा घूमने के लिए तैयार रहते हैं। नई-नई जगहों की तलाश में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *