युवक की हत्या के दोषी दो सगे भाई को सजा: कोर्ट ने सुनाई आजीवन कारावास की सजा, 14-14 हजार का जुर्माना भी लगाया – Ambedkarnagar News

 

 

अम्बेडकर नगर के इब्राहिमपुर थाना क्षेत्र में छह साल पुरानी रंजिश में हुई एक युवक की हत्या का मामला सुलझ गया है। अपर सत्र न्यायाधीश प्रथम डॉ. जया पाठक ने दो सगे भाइयों को दोषी करार दिया है।

 

घटना 25 मई 2019 की है। नंदपुर निवासी रीता देवी के पति जितेंद्र के साथ यह हादसा दोपहर तीन बजे हुआ। पड़ोस में रहने वाले सगे भाई गुरुदेव और रमाकांत ने उनके घर के सामने आकर गालियां दीं। जब जितेंद्र ने विरोध किया, तो रमाकांत ने अपने भाई गुरुदेव को चाकू थमा दिया।

गुरुदेव ने जितेंद्र पर कई वार किए। जितेंद्र जान बचाने के लिए भागे, लेकिन कुछ दूर जाकर अचेत होकर गिर गए। आरोपी ग्रामीणों को आता देख जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। रीता देवी अपने पति को जिला अस्पताल ले गईं, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने मामले की जांच कर कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की। सभी पक्षों की सुनवाई के बाद कोर्ट ने दोनों आरोपी भाइयों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। साथ ही प्रत्येक पर 14 हजार रुपए का अर्थदंड भी लगाया है।

Source Agency News

About VP-Admin

Check Also

Mount Abu Travel Plan: कम पैसों में बड़ा मज़ा, ₹10,000 में पूरी ट्रिप होगी कवर

  घुमक्कड लोग हमेशा घूमने के लिए तैयार रहते हैं। नई-नई जगहों की तलाश में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *