रेलवे लाइन के पास फंदे से लटका मिला शव: 20 फीट ऊंचाई से उतारा गया, सोशल मीडिया से शिनाख्ती का प्रयास – Kasganj News

 

 

कासगंज कोतवाली सोरों क्षेत्र में रेलवे लाइन के किनारे एक पेड़ पर अज्ञात व्यक्ति का को लटका मिला है। सिंगल बाबा मंदिर के सामने स्थित पेड़ पर करीब 20 फुट की ऊंचाई पर शव फांसी के फंदे पर लटका हुआ था।

 

ग्रामीणों की सूचना पर सीओ सदर आंचल चौहान पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचीं। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से शव को पेड़ से उतारा। शव की पहचान के लिए प्रयास किए गए, लेकिन अभी तक सफलता नहीं मिली है।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। व्यक्ति की पहचान के लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया जा रहा है। फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Source Agency News

About VP-Admin

Check Also

Mount Abu Travel Plan: कम पैसों में बड़ा मज़ा, ₹10,000 में पूरी ट्रिप होगी कवर

  घुमक्कड लोग हमेशा घूमने के लिए तैयार रहते हैं। नई-नई जगहों की तलाश में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *