CBI द्वारा श्याम बिहारी की गिरफ्तारी के बाद गांव में जगह जगह लोग एकत्रित हैं और वह इसी मुद्दे को लेकर बात कर रहे हैं
नाबालिग बच्चों के साथ यौन शोषण के मामले में CBI द्वारा गिरफ्तार किया गया आरोपी साधु भेषधारी निकला। 55 वर्षीय आरोपी मथुरा के थाना जैंत क्षेत्र के गांव में स्थित मंदिर पर पूजा पाठ किया करता था। बाबा की गिरफ्तारी के बाद ग्रामीण सकते में हैं उनको विश्वास
.
एटा का है रहने वाला
चाइल्ड पोर्नोग्राफी के मामले में गिरफ्तार आरोपी श्याम बिहारी मूल रूप से एटा का रहने वाला है। श्याम बिहारी पहले मथुरा के थाना गोविंद नगर क्षेत्र स्थित सराय आजमबाद में स्थित एक साड़ी फैक्ट्री पर काम किया करता था। यहीं गांव के लोग भी काम करते थे। इसके बाद ग्रामीण उसे अपने गांव ले आए। जहां वह 7 साल से गांव के शिव मंदिर पर रहने लगा और पूजा पाठ करने लगा।

आरोपी श्याम बिहारी 7 साल से गांव में रह रहा था
ग्रामीणों पर जमाया विश्वास
55 वर्षीय साधु भेषधारी श्याम सुंदर ने ग्रामीणों पर 7 साल में विश्वास जमा लिया। वह मंदिर पर ही बने एक कमरे में रहने लगा। यहां वह रामायण,भागवत आदि ग्रामीणों को सुनाता था। इसके साथ ही महिलाओं को एकादशी की कथा भी सुनाता था। महिलाओं का कहना था कि बाबा कभी उनसे पैर भी नहीं छुआता था।

इसी मंदिर पर रह कर श्याम बिहारी पूजा पाठ करता था
ग्रामीण बोले विश्वास नहीं हो रहा
दैनिक भास्कर की टीम जब गांव पहुंची तो वहां इसी मामले को लेकर चर्चाएं थी। ग्रामीण दुकानों पर बैठकर बाबा के बारे में ही बात कर रहे थे। ग्रामीणों को विश्वास नहीं हो रहा कि बाबा ऐसा कर सकता है। ग्रामीणों का कहना है कि बाबा को फंसाया गया है। बाबा की ऐसी कोई हरकत 7 साल में नजर नहीं आई कि जिससे उस पर शक हो।

ग्रामीणों ने बताया उनको विश्वास नहीं हो रहा
रात 3 बजे जागता था बाबा
गांव में आगे बढ़े तो वह मंदिर नजर आया जहां बाबा रहता था। यहां मिले ग्रामीणों ने बताया कि बाबा रात 3 बजे उठता था उसके बाद वह नित्य क्रिया करता और फिर पूजा पाठ में लग जाता। सुबह से ही मंदिर पर ग्रामीण आने लग जाते थे। रात 11 बजे तक मंदिर पर कोई न कोई रहता था। बाबा अपने कमरे में किसी महिला को भी प्रवेश नहीं करने देता था।

इसी मंदिर पर रहकर श्याम बिहारी पूजा पाठ करता था
बालिकाओं के कराए जा रहे बयान
इस मामले को लेकर दैनिक भास्कर ने बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष राजेश दीक्षित से बात की। उन्होंने बताया मामला सामने आने के बाद एक बच्ची सामने आई जिसके बयान हुए हैं। राजेश दीक्षित ने बताया कि और बच्चियों को ट्रेस किया जा रहा है उनकी काउंसलिंग कर उनके भी बयान लिए जाएंगे।

बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष राजेश दीक्षित ने बताया कि बच्चियों के बयान लिए जा रहे हैं
बच्चों के प्रति सतर्क रहें माता पिता
बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष राजेश दीक्षित ने बताया कि वर्तमान में बच्चियों के प्रति माता पिता को खासी सतर्कता बरतनी चाहिए। उनको गुड टच बैड टच के बारे में बताएं। अंजान व्यक्तियों पर जल्द भरोसा न करें उनसे बच्चियों को दूर रखें। किसी भी तरह का मामला सामने आने पर तत्काल सुरक्षा एजेंसियों को सूचना दें।
Source Agency News
Village Post