एनकाउंटर के बाद बाइक को देखते एसीपी कवि नगर भास्कर वर्मा, साथ में इंस्पेक्टर योगेंद्र मलिक।
गाजियाबाद में 16 जून को दिनदहाडे़ मनीम से 8.15 लाख लूट की वारदात का देर रात पुलिस ने खुलासा कर दिया। इसमें पहली मुठभेड़ कविनगर इलाके में हुई। जबकि दूसरी मधुबन बापूधाम में। पुलिस ने दोनों घटनाओं में 5 बदमाशों को अरेस्ट किया है। इनमें से 4 के पैर में दौ
.

एनकाउंटर में पकड़ा गया बदमाश।

पैर में गोली लगने से घायल दूसरा बदमाश।
मुनीम अमित ने ही बनाई थी लूट की प्लानिंग
अजंता कोल्ड स्टोर लालकुआं का मुनीम अमित कुमार कंपनी का पैसा लेकर कविनगर के चला था। जहां यह पैसा बैंक में जमा होना था। शनिवार और रविवार की छुट्टी होने के चलते 2 दिन का कैश रखा हुआ था। जहां स्कूटी पर बैग में पैसा भरकर मुनीम चला। जैसे ही मुनीम कविनगर में फ्लाईओवर के नीचे पहुंचा तभी पीछे से आए बाइक सवार तीन बदमाशों ने ओवरटेक करते हुए रोक लिया।

पैर में गोली लगने से घायल तीसरा बदमाश।
जहां एक बदमाश ने पिस्टल तान दी। जब तक मुनीम कुछ समझता तब तक दूसरे बदमाश ने मिर्च पाउडर मुनीम की आंखों पर उड़ा दिया। इस बीच मुनीम को दिखाई नहीं दिया और तीनों बदमाश 8 लाख 15 हजार रुपये से भरा बैग लूटकर फरार हो गए।
मुठभेड़ में 6 बदमाश अरेस्ट
एसीपी कविनगर भास्कर वर्मा ने बताया कि गुरुवार रात कविनगर पुलिस को सूचना मिली की संदिग्ध लोग कविनगर में किसी वारदात को फिराक देने की तैयारी में हैं। जहां तीन बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने सूरज यादव निवासी शंकर विहार, मान सरोवर थाना वेव सिटी गाजियाबाद, मूल पता गांव बलवाड़ा फर्रुखाबाद, नितिन कुमार निवासी निवासी मोहल्ला खेड़ा पिलखुआ जिला हापुड़ व मनीष पुत्र देवेंद्र निवासी कृष्ण विहार कॉलोनी लालकुआं। पुलिस ने नितिन के पैर में गोली मारी है। पुलिस ने लूट के 4.30 लाख रुपये व एक बाइक और 2 तमंचे बरामद किए हैं।

बदमाशों के पास से बरामद बाइक की जांच करते एसीपी कवि नगर भास्कर वर्मा और इंस्पेक्टर योगेंद्र मलिक।
मुठभेड़ की दूसरी घटना
वहीं मधुबन बापूधाम थाना क्षेत्र में मुठभेड़ की दूसरी घटना में पुलिस ने बृजेश निवासी खेड़ा जिला हापुड़ और अंकुश निवासी कुलहड़िया थाना मसूरी गाजियाबाद को अरेस्ट किया है। इन दोनों बदमाशों के पैर में गोली मारी है। इनके पास से 1 लाख रुपये बरामद किए गए हैं। एसीपी कविनगर ने बताया कि मुनीम अमित ने अपने साथियों को बताया कि जहां का मैं कैश ले जाता हूं, वह मोटी रकम रहती है। सोमवार में 2 या 3 दिन का कैश रहता है। 15 दिन से लूट का प्लान बनाया गया।
Source Agency News live
Village Post