टी20 वर्ल्ड कप 2026: भारत-अमेरिका मैच से होगा अभियान का आगाज़, पूरा कार्यक्रम जानें

भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में होने वाले आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए टीम इंडिया मैदान पर उतरने के लिए तैयार है। यह टूर्नामेंट 7 फरवरी 2026 से शुरू हो रहा है। टीम इंडिया डिफेंडिंग चैंपियन के रूप में उतरेगी, जिन्होंने 2024 में वेस्टइंडीज और अमेरिका की संयुक्त मेजबानी में हुए टूर्नामेंट में साउथ अफ्रीका को 7 रन से हराकर खिताब जीता था।

टीम इंडिया का ग्रुप और शेड्यूल:

टीम इंडिया को ग्रुप ए में रखा गया है, जिसमें पाकिस्तान, अमेरिका, नामीबिया और नीदरलैंड भी शामिल हैं।

तारीख मुकाबला मैदान समय (IST)
7 फरवरी 2026 भारत vs अमेरिका वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई 7:00 PM
12 फरवरी 2026 भारत vs नामीबिया अरुण जेटली स्टेडियम, दिल्ली 7:00 PM
15 फरवरी 2026 भारत vs पाकिस्तान आर प्रेमदासा स्टेडियम, कोलंबो 7:00 PM
18 फरवरी 2026 भारत vs नीदरलैंड नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद 7:00 PM

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में 4 ग्रुप होंगे और हर ग्रुप की टॉप-2 टीमों को सुपर-8 में जगह मिलेगी।

टीम इंडिया की कप्तानी और प्रमुख खिलाड़ी:

टीम इंडिया की कप्तानी सूर्यकुमार यादव करेंगे और अक्षर पटेल उपकप्तान हैं। टीम में दुनिया के नंबर-1 टी20 बल्लेबाज अभिषेक शर्मा और नंबर-1 गेंदबाज वरुण चक्रवर्ती शामिल हैं। स्क्वाड में 8 खिलाड़ी 2024 विजेता टीम का हिस्सा थे और 7 नए खिलाड़ियों को मौका मिला है।

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए भारतीय टीम:
सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अक्षर पटेल (उपकप्तान), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, संजू सैमसन, शिवम दुबे, ईशान किशन, हार्दिक पंड्या, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव, वॉशिंगटन सुंदर, रिंकू सिंह

About VP-Admin

Check Also

“किताबों में नहीं, क्रिकेट में मिला 80%”, विनिंग रेट पर सूर्यकुमार यादव का मजेदार बयान

सूर्यकुमार यादव ने अपनी पढ़ाई और क्रिकेट करियर को लेकर दिलचस्प खुलासा किया है। भारतीय टी20 …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *