डीआईजी बस्ती का सिद्धार्थनगर दौरा: थाना बांसी का औचक निरीक्षण, त्योहारों की तैयारियों और बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का जायजा – Siddharthnagar News

 

 

डीआईजी बस्ती संजीव त्यागी ने जनपद सिद्धार्थनगर का दौरा किया। उन्होंने सबसे पहले थाना बांसी का औचक निरीक्षण किया। थाना कार्यालय, हवालात, सीसीटीएनएस कार्यालय और महिला हेल्पडेस्क की जांच की। साफ-सफाई की स्थिति संतोषजनक पाई गई। महिला हेल्प डेस्क पर तैनात कांस्टेबल को उनके बेहतर कार्य के लिए पुरस्कृत किया गया।

 

आगामी त्योहारों को लेकर डीआईजी ने क्षेत्र के प्रमुख लोगों, डीजे संचालकों और ताजियादारों के साथ बैठक की। उन्होंने त्योहारों में नई परंपरा न शुरू करने, ताजियों की ऊंचाई निर्धारित सीमा में रखने और डीजे को निर्धारित डेसीबल तक ही बजाने का निर्देश दिया। शस्त्र प्रदर्शन न करने और भाईचारे के साथ त्योहार मनाने की अपील की गई।

श्रावण मास की तैयारियों के लिए मिठवल मंदिर का निरीक्षण किया गया। राप्ती नदी के बांध और बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। बाढ़ संभावित क्षेत्रों में राहत और बचाव की तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

पुलिस लाइन में जेटीसी के मेस, बैरक और स्मार्ट क्लास का निरीक्षण किया गया। रिक्रूट आरक्षियों से बातचीत कर प्रशिक्षण की गुणवत्ता की समीक्षा की गई। इस दौरान एसपी डॉ. अभिषेक महाजन, अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर और अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Source Agency News

About VP-Admin

Check Also

Mount Abu Travel Plan: कम पैसों में बड़ा मज़ा, ₹10,000 में पूरी ट्रिप होगी कवर

  घुमक्कड लोग हमेशा घूमने के लिए तैयार रहते हैं। नई-नई जगहों की तलाश में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *