अंधविश्वास: आधे घंटे रेत में दबाया… जान बचाने के लिए इलाज ही आया काम, करंट से झुलस गया था मजदूर

मजदूर को रेत में दबाय

 

मुरादाबाद के कुंदरकी कस्बे के मोहल्ला ख्वाजा नगर में बुधवार को लिंटर डालने के लिए बिछाई जा रही सरिया हाईटेंशन लाइन से टकरा गई। करंट लगने से मजदूर झुलस गया। साथी मजदूर और आसपास के लोगों ने उसे अस्पताल पहुंचाने के बजाए रेत में दबा दिया। उसकी हालत बिगड़ने पर अस्पताल ले गए।

नगर के मोहल्ला ख्वाजा नगर में राजकीय कन्या इंटर कॉलेज के पीछे इदरीश अहमद के निर्माणाधीन मकान का लिंटर डालने से पहले सरिया का जाल बिछाया जा रहा था। लिंटर डालने के लिए एक राजमिस्त्री के अलावा तीन मजदूर काम कर रहे थे।

इस बीच मजदूर मोहम्मद इकबाल (40) निवासी कस्बा सैफनी जिला रामपुर ने सरिया ऊपर उठाया तो वह मकान के ऊपर से जा रही 33 हजार की हाईटेंशन लाइन से टकरा गई। करंट की चपेट में आकर मजदूर झुलस गया।

आसपास के लोगों ने अस्पताल ले जाने के बजाय करीब आधे घंटे तक मजदूर का मुंह छोड़कर रेत में दबा दिया, जिससे मजदूर की हालत और ज्यादा बिगड़ गई। इसके बाद मजदूर को इलाज के लिए पहले सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। मजदूर की हालत गंभीर बताई जा रही है।

 

Source link

About VP-Admin

Check Also

सूरजकुंड मेला 2026: टिकट प्राइस, मेट्रो से पहुंचने का आसान तरीका और विजिट टाइमिंग

  क्या आप भी सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय हस्तशिल्प मेले का इंतजार कर रहे हैं,तो अब आपका …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *