लखनऊ में गर्मी का कहर: तपती धूप और उमस कर रहे परेशान, आज भी 42 डिग्री रहेगा पारा – Lucknow News

 

लखनऊ में भीषण गर्मी का दौर आज भी बना रहेगा। सुबह से ही तेज चटक धूप निकली हुई है। दोपहर तक तापमान अपने अधिकतम स्तर पर दर्ज किया जाएगा। दिन का अधिकतम पारा 42 डिग्री रहने की संभावना है। न्यूनतम पारा 31 डिग्री देर रात दर्ज किया गया।

.

बुधवार को अधिकतम तापमान 42 डिग्री रहा। यह सामान्य से 2.7 डिग्री अधिक रहा। न्यूनतम तापमान 31 डिग्री रहा। यह सामान्य से 3.8 डिग्री अधिक रहा। इसके चलते हीट वेव की स्थिति बनी रही।

मौसम विभाग का कहना है कि 14 जून से लखनऊ में बादलों की आवाजाही के बीच हल्की बारिश हो सकती है। जबकि 15 जून से तेज बारिश होने की संभावना है। इसके बाद आने वाले दिनों में अब तापमान में हल्की गिरावट भी दर्ज की जाएगी।

सुबह के समय यह तस्वीर हजरतगंज की है।

सुबह के समय यह तस्वीर हजरतगंज की है।

हीट वेव की स्थिति 13 जून तक

मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि उत्तर प्रदेश में कोई एक्टिव वेदर सिस्टम न होने के कारण ड्राई वेदर और बढ़ते रेडिएशन हीटिंग से टेम्परेचर नॉर्मल से काफी ज्यादा है। अगले 1-2 दिनों में टेम्परेचर में कमी की संभावना नहीं है। इसके रिजल्ट में वेस्टर्न उत्तर प्रदेश में हीटवेव और हॉट नाइट्स की कंडीशन 13 जून तक रहेगी, जबकि ईस्टर्न उत्तर प्रदेश में 12 जून से हीटवेव धीरे-धीरे कम होने की उम्मीद है।

सुबह से तेज चटक धूप निकली हुई है।

सुबह से तेज चटक धूप निकली हुई है।

14 जून से बदलेगा मौसम

11 जून को वेस्टर्न उत्तर प्रदेश के आगरा और उरई में हीटवेव की कंडीशन थी, वहीं पूर्वांचल के गोरखपुर और बस्ती में भी हीटवेव का असर दिखा। मौसम विभाग के मुताबिक, 14 जून से वेदर एक्टिविटी बढ़ने के साथ प्रदेश में बारिश में इजाफा होगा, जिससे हीटवेव से राहत मिलने की संभावना है।

Source link

About VP-Admin

Check Also

Mount Abu Travel Plan: कम पैसों में बड़ा मज़ा, ₹10,000 में पूरी ट्रिप होगी कवर

  घुमक्कड लोग हमेशा घूमने के लिए तैयार रहते हैं। नई-नई जगहों की तलाश में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *