Sitapur: अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बने खड्ड में गिरी स्कूली वैन, 15 बच्चे सवार थे, सभी सुरक्षित निकाले गए

 

संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Published by: ishwar ashish Updated Sat, 28 Sep 2024 11:54 AM IST

सीतापुर जिले की मिश्रिख कोतवाली में एक स्कूली वैन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बने खड्ड में जा गिरी। हादसे के समय वैन में करीब 15 बच्चे सवार थे। सभी सुरक्षित निकाल लिए गए हैं।


A school van falls into a pathole in Sitapur.

बच्चों को सुरक्षित निकाल लिया गया।



विस्तार

सीतापुर जिले की मिश्रिख कोतवाली क्षेत्र के मिश्रित-सिधौली मार्ग पर शनिवार सुबह एक स्कूली वैन अनियंत्रित होकर पलट गई। वैन सड़क किनारे खड्ड में जा गिरी। इस दौरान बच्चे वैन में सवार थे।

कल्ली चौकी इंचार्ज अरविंद शुक्ला ने बताया कि सामने से अचानक कोई गाड़ी आ जाने के कारण वैन खड्ड में उतर गई थी।

 

 

 

बहरहाल किसी को कोई चोट नहीं आई है। जेसीबी से वेन को निकाला जा रहा है। यह वैन कल्ली चौराहे के आर. एस.वी. जी. पब्लिक स्कूल की है।

Source link

About VP-Admin

Check Also

Mount Abu Travel Plan: कम पैसों में बड़ा मज़ा, ₹10,000 में पूरी ट्रिप होगी कवर

  घुमक्कड लोग हमेशा घूमने के लिए तैयार रहते हैं। नई-नई जगहों की तलाश में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *