Siddharthnagar News: शिशु की मौत के बाद प्रसूता ने भी तोड़ा दम, नाराज परिजनों ने सड़क पर शव रखकर लगाया जाम

रोते बिलखते परिजन।

 

विस्तार

 

 

सिद्धार्थनगर के परसा शाह आलम में चल रहे अवैध अस्पताल में ऑपरेशन के दौरान पहले शिशु की मौत हो गई थी। अब बुधवार रात बीआरडी मेडिकल कॉलेज में प्रसूता ने दम तोड़ दिया। इससे नाराज परिजन गांव के पास धेंसा और विकास भवन को जोड़ने वाली सड़क पर कपिया गांव के पास सड़क पर शव रखकर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। लगभग ढाई घंटे चले जाम में लोगों को आने-जाने में समस्याओं को सामना करना पड़ा। शहर कोतवाल और सीओ सदर ने मौके पर पहुंचकर समझाया बुझाया, इसके बाद परिजन माने और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्रवाई शुरू हुई।

जोगिया कोतवाली क्षेत्र के कपिया मिश्रा गांव निवासी कुसुम (22) पत्नी परशुराम का 27 अक्टूबर को नगर के परसा शाह आलम में स्थित अवैध रूप से संचालित होने वाले लाइफ केयर अस्पताल में ऑपरेशन हुआ था। ऑपरेशन के दौरान बच्चों ने दम तोड़ दिया था। जबकि मां की हालत गंभीर थी।

आरोप है कि अस्पताल संचालक की ओर से और रुपये की डिमांड की जा रही थी। मामले की शिकायत जिला अधिकारी से की थी। जिला अधिकारी के निर्देश पर 31 अक्टूबर को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने छापा मारा तो अस्पताल बिना पंजीकरण के अवैध रूप से संचालित होना पाया गया। मामले की जांच चल रही थी।

 

Source link

About VP-Admin

Check Also

सूरजकुंड मेला 2026: टिकट प्राइस, मेट्रो से पहुंचने का आसान तरीका और विजिट टाइमिंग

  क्या आप भी सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय हस्तशिल्प मेले का इंतजार कर रहे हैं,तो अब आपका …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *