![]()
महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में सेमेस्टर परीक्षाएं शुरू।
महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से संबंधित डिग्री कॉलेजों में स्नातकोत्तर (पीजी) दुसरे और चतुर्थ सेमेस्टर की परीक्षाएं शुरू हो गईं। विश्वविद्यालय कैंपस के अलावा चार अन्य जिलों में बनाए गए 60 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा शुरू हुई। इसमें वारा
.
आज एमए एमसी मैथमेटिक्स की चतुर्थ सेमस्टर की रेग्यूलर बैक परीक्षा शुरू होगी। जो 4 जुलाई तक चलेगी।
सेमेस्टर परीक्षाएं शुरू महात्मा गांधी कशी विद्यापीठ की सेमस्टर परीक्षाएं वाराणसी सहित मिर्जापुर, सोनभद्र, भदोही और चंदौली में एक साथ शुरू हुई। पाँचों जिलों को मिलाकर कुल 60 सेंटर बनाए गए हैं। यह परीक्षाएं 11 जुलाई तक होंगी। इस परीक्षा की निगरानी विश्वविद्यालय का परीक्षा विभाग कर रहा है।
जिलों में ही कलेक्ट होंगी कॉपियां परीक्षा नियंत्रक दीप्ती मिश्रा ने बताया- इस बार विश्वविद्यालय ने परीक्षा की शुचिता बनाए रखने के लिए जिलेवार कॉपी कलेक्शन सेंटर बनाए हैं। इन सेंटरों पर परीक्षा की कॉपी कलेक्ट की जाएगी वहां से एक साथ विश्वविद्यालय पहुंचेंगी। जहां इन्हे जांचा जाएगा।
एमए, एमएससी मैथमेटिक्स की परीक्षाएं शुरू सेकेंड सेमस्टर एमएससी मैथमेटिक्स की परीक्षाएं पहले दिन हुई। ये परीक्षाएं एक जुलाई तक होगी। इसके बाद आज से एमए, एमएससी मैथमेटिक्स तुर्थ सेमस्टर की रेग्यूलर बैक परीक्षा शुरू होगी। जो 4 जुलाई तक चलेगी। परीक्षाएं 24 जून से 11 जुलाई तक अलग अलग विषयों की होगी।
नक़ल करने वालों पर नकेल परीक्षा नियंत्रक ने बताया- परीक्षा में नकल करने वाले पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। जो भी नकल करता पकड़ा जाएगा। उसके खिलाफ कंप्लेन होगी। साथ ही कक्षा निरीक्षक भी इस कृत्य में दोषी माना जाएगा। उसके ऊपर भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।
Source Agency News
Village Post