पुलिया के पास स्कूटी सवार युवक को लगा करंट, VIDEO: फर्रुखाबाद में बारिश के बाद रोड पर भरा था पानी, लोगों ने डंडे से बचाया – Farrukhabad News

 

 

फर्रुखाबाद में रविवार दोपहर हुई बारिश के बाद शहर के कई इलाकों में जलभराव हो गया। सिंधी कालोनी में एक स्कूटी सवार युवक टूटी पुलिया के पास गड्ढे में गिर गया। युवक का सिर बिजली के खंभे से टकरा गया, जिससे उसे करंट लग गया।

 

स्थानीय लोगों ने तत्काल कार्रवाई करते हुए युवक को बचाया और उसे पानी से बाहर निकाला। इस घटना का वीडियो सामने आया है। शहर में कई जगहों पर एक फीट से भी अधिक पानी भर गया था।

समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष चंद्रपाल सिंह यादव ने सोशल मीडिया पर इस घटना का जिक्र करते हुए सिंधी कालोनी चौराहे की पुलिया की खराब स्थिति पर सवाल उठाए। उन्होंने बताया कि घायल युवक गंगा दरवाजा का रहने वाला है और फिलहाल अस्पताल में भर्ती है। उसकी स्थिति अब स्थिर बताई जा रही है।

सपा जिलाध्यक्ष ने की पोस्ट

सोशल मीडिया पर समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष चंद्रपाल सिंह यादव ने पोस्ट की लिखा आखिर कब बनेगी सिंधी कालोनी चौराहा की पुलिया। कितने लोगों की और जान लेगी। यहां बिजली खंभा में आ रहे करंट से झुलसा गंगा दरवाजा का एक और मासूम। करंट ने झिझोड़ दिया। अब स्थिति ठीक है। और हॉस्पिटल में भर्ती है।

Source Agency News

About VP-Admin

Check Also

Mount Abu Travel Plan: कम पैसों में बड़ा मज़ा, ₹10,000 में पूरी ट्रिप होगी कवर

  घुमक्कड लोग हमेशा घूमने के लिए तैयार रहते हैं। नई-नई जगहों की तलाश में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *