![]()
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
लखनऊ में होम्योपैथिक बोर्ड के संस्थानों में छात्रवृत्ति और शुल्क प्रतिपूर्ति के 47.64 करोड़ के घोटाले में पुलिस ने एक आरोपी कालेज संचालक को गिरफ्तार किया है। उस पर पांच हजार का इनाम घोषित था। आरोपी कॉलेज चलाता था और अन्य संस्थानों के साथ मिलकर छात्रव
.
पुलिस ने साक्ष्यों के आधार पर की गिरफ्तारी डीसीपी क्राइम कमलेश दीक्षित ने बताया कि आर्थिक अपराध शाखा और वजीरगंज ने बुधवार को गाजीपुर जिले के कुड़िला भुडकुड़ा निवासी दिनेश कुमार यादव को गिरफ्तार किया। वह होम्योपैथी में डिप्लोमा कोर्स का संस्थान चलाता है।
2022 में वजीरगंज थाने में लखनऊ में होम्योपैथिक बोर्ड के संस्थानों में छात्रवृत्ति और शुल्क प्रतिपूर्ति से जुड़े मामले की एफआईआर दर्ज की गई थी। जिसकी विवेचना आर्थिक अपराध शाखा कर रही है। छानबीन में सामने आया था कि बिना मान्यता वाले 38 संस्थानों के 531 विद्यार्थियों को 1.67 करोड़ रुपए का भुगतान कर दिया। इसके साथ ही 2020-21 में बिना पंजीकरण संख्या वाले अनुसूचित जाति और सामान्य वर्ग के के 6487 विद्यार्थियों के लिए 27.94 करोड़ रुपए का भुगतान किया गया। वहीं 2021-22 में 6425 छात्रों को 12.57 करोड़ का भुगतान दिखाया गया। इस तरह 47.64 करोड़ का घोटाला सामने आया था।
जांच के कमेटी में हुआ था खुलासा घोटाला उजागर होने के बाद संयुक्त निदेशक आरके सिंह, सहायक निदेशक सिद्धार्थ मिश्रा और सीनियर ऑडिटर नीरज की कमेटी बनाई गई थी। कमेटी ने समाज कल्याण निदेशक को रिपोर्ट सौंपी थी। जिसमें सामने आया था कि पाठ्यक्रम चलाने की अनुमति के बिना विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति का भुगतान कर दिया गया था। यह संस्थान होम्योपैथी में डिप्लोमा कोर्स चलाते हैं।
Village Post