समाजवादी पार्टी की जमींन खिसक चुकी है-ब्रजेश पाठक

लखनऊ । मैनपुरी लोकसभा उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी रघुराज सिंह शाक्य के समर्थन में कुसमरा और करहल में जनसभाओं में समाजवादी पार्टी पर हमला करते हुए प्रदेश के उपमुख्यमंत्री  ब्रजेश पाठक ने कहा कि प्रदेश में पूर्ववर्ती सपा सरकार के समय प्रदेश के हर जिले में अपराधी मिनी सीएम बन गए थे। सपा सरकार में सत्ता संरक्षण में अपराधी तत्व खाली प्लॉट हमारा है का नारा लगाते थे।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में भाजपा सरकार आते ही गुंडे, माफिया और अपराधियों के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई की गई जिसका परिणाम यह रहा कि गुंडे, बदमाश या तो जेल के भीतर पहुंच गए या प्रदेश छोड़कर भाग गए। उन्होने कहा कि मैनपुरी की जनता इस बार परिवारवाद पर नहीं बल्कि केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार के विकास पर मुहर लगाने जा रही है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी जी व मुख्यमंत्री  योगी आदित्यनाथ  के नेतृत्व की भाजपा सरकारों की जनकल्याणकारी योजनाओं सेे हर वर्ग को लाभ मिला है। मैनपुरी में इस बार कमल खिलना तय है।  उपमुख्यमंत्री  ब्रजेश पाठक ने शुक्रवार को मैनपुरी लोकसभा उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी रघुराज सिंह शाक्य के समर्थन में कुसमरा व करहल में जनसभाओं को सम्बोधित किया।

 
ब्रजेश पाठक ने कहा कि सपा मुखिया अखिलेश यादव से लेकर उनके सारे परिवार को नुक्कड़ सभायें करनी पड़ रही हैं और अपने शासनकाल में जिनकी उपेक्षा की, उन्हीं से आज गली-गली वोट मांगने पड़ रहे है। इससे साफ है कि समाजवादी पार्टी की जमींन खिसक चुकी है। आज चाचा-भतीजा भले एक हुए हों परन्तु दोनो उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की एक-एक बूथ पर तब तक डटें रहे जबकि मतदान पूर्ण न हो जाए। बूथ जीता तो चुनाव जीता के मंत्र को लेकर काम करना है। यह चुनाव मैनपुरी की तकदीर व तस्वीर बदलने का चुनाव है।

About VP-Admin

Check Also

Hathras News: बैरंग लौट रहे यात्री, ये ट्रेनें हुईं निरस्त, यात्रियों को झेलनीं पड़ रही दिक्कतें

ट्रेन रद्द – फोटो : प्रतीकात्मक       विस्तार     उत्तर मध्य रेलवे …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *