चौथे दिन भी कायम है बाॅक्स ऑफिस पर सलमान खान की ‘टाइगर 3′ का जलवा

Image Source : DESIGN
टाइगर 3

सलमान खान की स्टारर स्पाई थ्रिलर फिल्म ‘टाइगर 3’ बॉक्स ऑफिस पर शानदार परफॉर्म कर रही है। फिल्म 12 नवंबर को रिलीज हुई थी और दर्शकों को खूब पसंद आ रही है। पहले दिन की सॉलिड ओपनिंग के बाद फिल्म ने दूसरे और तीसरे दिन भी रिकॉर्डतोड़ कलेक्शन किया। वहीं अब ये मूवी चौथे दिन भी बंपर कमाई करने में कामयाब रही है। तो आइए आपको बताते है कि सलमान खान की इस मूवी ने रिलीज के चौथे दिन कितने करोड़ का कारोबार किया है।

 

चौथे दिन ‘टाइगर 3’ ने किए इतने कलेक्शन

सैकनिल्क के हालिया रिपोर्ट के अनुसार ‘टाइगर 3’ ने चौथे दिन 22 करोड़ की कमाई कर ली है। रिपोर्ट के अनुसार ये कलेक्शन हिंदी,तेलुगु और तमिल सभी भाषाओं को मिलाकर है। जबकि फिल्म ने तीसरे दिन 40.05 करोड़ की कमाई की थी।वहीं ‘टाइगर 3’ ने दूसरे दिन 55.77 करोड़ की कमाई की थी। जबकि फिल्म ने पहले दिन 44.5 करोड़ की शानदार ओपनिंग की थी। जिसमें तेलुगु में इस फिल्म ने 1.15 करोड़ कमाए थे और तमिल में फिल्म की कलेक्शन 15 लाख रुपये रहा। इसी के साथ सलमान की फिल्म ने चार दिन में कुल 168 करोड़ तक की कमाई कर ली है। ऐसे में ये फिल्म 150 करोड़ का आंकड़ा सबसे जल्दी पार करने वाली लिस्ट में शामिल हो गई है। बता दें कि सलमान की फिल्म ने महज 2 दिन के अंदर 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया था। वहीं इसे देखकर ये भी कहना गलत नहीं होगा कि आने वाले दो-तीन दिनों के अंदर सलमान खान की ये फिल्म 200 करोड़ का आंकड़ा भी पार कर जाएगी।

‘टाइगर 3’ की स्टार कास्ट

बता दें कि ‘टाइगर 3’ में सलमान खान और कैटरीना कैफ के अलावा इमरान हाशमी ने विलेन का किरदार निभाया है।  इनके अलावा फिल्म में रेवती और रिद्धी डोगरा सहित कईं कलाकारों ने दमदार भूमिका निभाई ह।  वहीं फिल्म में शाहरुख खान ने स्पेशल कैमियो किया है। ये फिल्म टाइगर फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्म है, जिसे दर्शकों का बेशुमार प्यार मिल रहा है।

Source link

About VP-Admin

Check Also

Hathras News: बैरंग लौट रहे यात्री, ये ट्रेनें हुईं निरस्त, यात्रियों को झेलनीं पड़ रही दिक्कतें

ट्रेन रद्द – फोटो : प्रतीकात्मक       विस्तार     उत्तर मध्य रेलवे …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *