गाजीपुर में निर्माण कार्यों की समीक्षा बैठक: समय पर काम पूरा न करने वाले ठेकेदारों पर होगी FIR, DM ने दिए सख्त निर्देश – Ghazipur News

 

गाजीपुर के जिलाधिकारी अविनाश कुमार ने निर्माण कार्यों की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में कस्तूरबा आवासीय विद्यालय देवकली के निर्माण में गुणवत्ता की कमी की शिकायत सामने आई। इस पर जिलाधिकारी ने कार्यदायी संस्था सी एंड डीएस जल निगम जौनपुर के अधिशासी अभियंता से स्पष्टीकरण मांगा है।

 

जिलाधिकारी ने उत्तर प्रदेश जल निगम शहरी को वार्ड नंबर 10 में पाइप पेयजल योजना का काम नवंबर 2025 तक पूरा करने का निर्देश दिया। बैठक में विभिन्न कार्यदायी संस्थाओं जैसे जल निगम, लोक निर्माण विभाग, ग्रामीण अभियंत्रण विभाग, यूपी सिडको और प्रोजेक्ट कारपोरेशन के कार्यों की समीक्षा की गई।

जिलाधिकारी ने धन आवंटन के बाद भी कम प्रगति वाले कार्यों पर नाराजगी जताई। उन्होंने सभी निर्माण एजेंसियों को गुणवत्तापूर्ण काम समय पर पूरा करने के निर्देश दिए।

निर्धारित समय में काम पूरा न करने वाले ठेकेदारों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने का आदेश दिया गया है। जिन विभागों को धन मिल चुका है, वहां काम में लापरवाही बरतने वाले अधिकारी स्वयं जिम्मेदार होंगे और उन पर कार्रवाई की जाएगी।

Source Agency News

About VP-Admin

Check Also

Mount Abu Travel Plan: कम पैसों में बड़ा मज़ा, ₹10,000 में पूरी ट्रिप होगी कवर

  घुमक्कड लोग हमेशा घूमने के लिए तैयार रहते हैं। नई-नई जगहों की तलाश में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *