लखनऊ में सुबह से झमाझम बारिश: उमस से मिली राहत, 40 KM की रफ्तार से चल रही हवा; बारिश का रेड अलर्ट – Lucknow News

लखनऊ में सुबह से झमाझम बारिश हो रही है। लगातार दूसरे दिन बरसात होने से लोगों को राहत मिली है। मौसम विभाग ने आज के लिए बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। इस बीच 40 किलोमीटर तक प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा भी चलने के आसार हैं। मौसम विभाग का अनुमान है

.

35 डिग्री के ऊपर रहा पारा

शुक्रवार को लखनऊ का अधिकतम तापमान 35.1 डिग्री रहा है। यह सामान्य से एक डिग्री अधिक रहा। न्यूनतम तापमान 25.8 डिग्री रहा। यह सामान्य से 0.8 डिग्री अधिक रहा। अधिकतम आर्द्रता 93 फीसदी और न्यूनतम आर्द्रता 60 फीसदी दर्ज की गई। सुबह के समय बारिश हुई। इसके बाद दिन में धूप छांव की स्थिति बनी रही, जिसके चलते उमस भरी गर्मी का दौर भी बना रहा।

तीन दिन तक लखनऊ में होगी तेज बारिश

मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि लखनऊ समेत चित्रकूट, बांदा, कौशाम्बी, फतेहपुर, रायबरेली, अमेठी, कानपुर नगर, इटावा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, अयोध्या, उन्नाव, औरैया, बाराबंकी, कन्नौज, हरदोई, सीतापुर, बहराइच, गोंडा, लखीमपुर खीरी, पीलीभीत में बादलों की गरज चमक के साथ में बिजली गिरने और 40 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवा चलने के साथ तेज बारिश के आसार हैं।

मौसम विभाग का अनुमान है कि आने वाले तीन दिनों 13 जुलाई से 15 जुलाई तक लखनऊ में तेज बारिश दर्ज की जाएगी। इस दौरान सामान्य से अधिक बरसात होगी। इस बीच अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री के बीच बना रहेगा। तेज हवा भी चलती रहेगी।

Source Agency News

About VP-Admin

Check Also

Mount Abu Travel Plan: कम पैसों में बड़ा मज़ा, ₹10,000 में पूरी ट्रिप होगी कवर

  घुमक्कड लोग हमेशा घूमने के लिए तैयार रहते हैं। नई-नई जगहों की तलाश में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *