शाहरुख खान के साथ नजर आए राजकुमार हिरानी, पार्टी के पहले दिखा किंग खान का जलवा

Image Source : VIRAL BHAYANI
शाहरुख खान-राजकुमार हिरानी

अपनी पिछली दो फिल्मों ‘पठान’ और ‘जवान’ की रिकॉर्ड तोड़ सफलता के बाद सुपरस्टार शाहरुख खान जल्द ही इस साल अपनी फिल्म ‘डंकी’ के साथ फिर से बड़े पर्दे पर नजर आएंगे। फिल्म का निर्देशन मशहूर फिल्म निर्माता राजकुमार हिरानी ने किया है और इस फिल्म ‘डंकी’ में शाहरुख खान के साथ तापसी पन्नू भी लीड रोल में होंगी। शुक्रवार रात मुंबई में एक प्राइवेट पार्टी के लिए शाहरुख खान और राजकुमार हिरानी को साथ में स्पॉट किया गया है। दोनों की ये वीडियो सोशल मीडिया तेजी से वायरल हो रही है।

 

शाहरुख खान का रॉयल लुक

शाहरुख खान इस पार्टी में किसी और के साथ नहीं बल्कि उनकी फिल्म ‘डंकी’ के निर्देशक राजकुमार हिरानी के साथ पहुंचे थे। शाहरुख खान इस प्राइवेट पार्टी में ऑल ब्लैक आउटफिट में और पोनीटेल बना अपना लुक पूरा किया है। राजकुमारी हिरारी ने मेहरून कलर की स्लीवलेस जैकेट के साथ वाइट शर्ट पहनी हुई थी। जैसे ही दोनों शाहरुख खान की शानदार रोल्स-रॉयस कलिनन से बाहर निकले तो लोग शाहरुख खान का नाम लेकर जोर-जोर से चिल्लाने लगे। दोनों का शानदार लुक पार्टी में काफी लाइमलाइट में रहा है।

Source link

About VP-Admin

Check Also

‘धुरंधर इफेक्ट’ ने मचाई हलचल, Alexander Stubb की जॉगिंग के दौरान चर्चा बनी खबर

Alexander Stubb एक बार फिर चर्चा में हैं और इसकी वजह बनी है बॉलीवुड फिल्म Dhurandhar। हाल …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *