राजस्थान के गेंदबाजों का कहर, चेन्नई 127 रन पर सिमटी

आईपीएल 2026 के तीसरे मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स के गेंदबाजों का दबदबा देखने को मिला, जिन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स को सिर्फ 127 रन पर ऑलआउट कर दिया। गुवाहाटी में खेले गए इस मुकाबले में चेन्नई की टीम 20 ओवर भी नहीं खेल सकी।

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी चेन्नई की शुरुआत बेहद खराब रही। कप्तान रुतुराज गायकवाड़ (6), संजू सैमसन (6), आयुष म्हात्रे (0) और मैथ्यू शॉर्ट (2) पावरप्ले में ही आउट हो गए। इसके बाद सरफराज खान ने कुछ उम्मीद जगाई, लेकिन वह भी 17 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। शिवम दुबे ने आते ही छक्का लगाया, लेकिन लंबी पारी नहीं खेल सके और 6 रन पर आउट हो गए।

टीम के लिए सबसे बड़ी साझेदारी आखिरी विकेट के लिए देखने को मिली, जब जेमी ओवरटन और अंशुल कंबोज ने 33 रन जोड़े। ओवरटन ने 36 गेंदों में 43 रन की पारी खेलकर टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया।

राजस्थान के गेंदबाजों ने पूरी पारी में दबाव बनाए रखा। जोफ्रा आर्चरनांद्रे बर्गर और रवींद्र जडेजा ने 2-2 विकेट लिए। वहीं रवि बिश्नोई, संदीप शर्मा और ब्रजेश शर्मा को 1-1 सफलता मिली।

चेन्नई के बल्लेबाज पूरी तरह फ्लॉप रहे और टीम के अधिकांश खिलाड़ी दोहरे अंक तक भी नहीं पहुंच सके। राजस्थान के गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन ने मैच की दिशा पूरी तरह बदल दी।

About VP-Admin

Check Also

विशाखापट्टनम में चौथे टी20 में भारत की हार, पीछे की 3 प्रमुख वजहें

  सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली टीम इंडिया को न्यूजीलैंड के खिलाफ बुधवार (28 जनवरी) …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *