
संभल में मध्यरात्रि लगभग 2 बजे झमाझम बारिश शुरू हुई। यह बारिश करीब डेढ़ घंटे तक जारी रही। इस दौरान सड़कों पर जलभराव हुआ, लेकिन रात होने के कारण आवागमन प्रभावित नहीं हुआ। बारिश के बाद तापमान में उतार-चढ़ाव देखा गया। रात में तापमान 27 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा। गुरुवार सुबह यह एक डिग्री बढ़कर 28 डिग्री सेल्सियस हो गया। मौसम विभाग के अनुसार 2 मिलीमीटर बारिश का अनुमान है। वर्तमान में 11-14 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल रही हैं।

पिछले 8-10 दिनों से जनपद संभल के विभिन्न क्षेत्रों में बारिश हो रही है। इससे किसानों को धान और बाजरा की सिंचाई में मदद मिली है। ग्रामीण भूरे सिंह ने बताया कि बारिश से गर्मी से राहत मिली है। कुछ किसानों ने फसल लगा दी है, जबकि कुछ अभी लगाने की तैयारी में हैं। स्थानीय निवासी नितिन कुमार के अनुसार बारिश से गर्मी से तो राहत मिली है। हालांकि बारिश के कारण सड़कों पर कीचड़ हो जाने से लोग घरों से कम निकल रहे हैं। इससे बाजार में रौनक कम है।
Source Agency News
Village Post