केरल के वायनाड से सांसद राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता रद्द होने के बाद सीट रिक्त घोषित कर दी गई. लोकसभा सचिव ने इस सम्बन्ध में नोटिफिकेशन जारी किया.
लखनऊ│मोदी उपनाम के मामले में सजा पाने के बाद भी राहुल गाँधी और कांग्रेस के मुश्किलें बढती ही जा रही हैं. राहुल गाँधी को दो साल की सजा के बाद अब उनकी लोकसभा सदस्यता भी रद्द कर दी गई है. बताते चलें कि गुरुवार को सूरत कोर्ट ने मानहानि के मामले में राहुल गाँधी को दो साल की सजा सुनाई थी. कोर्ट ने सजा देने के बाद उसपर 30 दिनों के लिए रोक लगा दी थी. राहुल गाँधी को अपील करने के लिए 30 दिनों का समय दिया गया था.

ये भी पढ़ें :
राहुल गाँधी के बयान पर संसद में बवाल, राजनाथ ने घेरा तो खडगे ने दिया जवाब
राहुल गाँधी को सजा सुनाये जाने के बाद से कयास लगाये जा रहे थे कि उनकी लोकसभा सदस्यता रद्द की जा सकती है. शुक्रवार को केरल के वायनाड से सांसद राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता रद्द होने के बाद सीट रिक्त घोषित कर दी गई. लोकसभा सचिव ने इस सम्बन्ध में नोटिफिकेशन जारी किया.

क्या था मामला?
राहुल गाँधी के ऊपर चल रहा मानहानि का मामला 2019 के लोकसभा चुनाव के समय का था. चुनाव के दौरान राहुल गाँधी ने कहा था कि ‘ हर चोर का उपनाम मोदी ही क्यों होता है..?’ उनके इस बयान के बाद सूरत की कोर्ट में इस सम्बन्ध में मानहानि का मुकदमा दर्ज करवाया गया था, जिसमें राहुल गांधी को दो साल की सजा सुनाई गयी थी.
Village Post