पैरों की छाप लेकर हुआ राधिका मर्चेंट का ससुराल में स्वागत, देखें गृहप्रवेश का वीडियो

 

Radhika merchant, anant ambani- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM
राधिका मर्चेंट और अनंत अंबानी का जामनगर में स्वागत।

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी भले ही हो गई हो, लेकिन इस शादी के चर्चे अभी भी हो रहे हैं। लोगों इस शादी की हर अपडेट से वाकिफ होना चाह रहे हैं। अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की ग्रैंड वेडिंग लोगों को फैशन इंस्पीरेशन से लेकर वेडिंग स्टाइलिंग टिप्स दे रही है। इस शादी में पूरा अंबानी परिवार जोर-शोर से लगा रहा। बड़ों से लेकर बच्चों तक हर कोई अनोखे अंदाज में छाया रहा। दुनियाभर के नामी लोग इस शादी में शामिल हुए और यही एक वजह है कि इस शादी के चर्चे भी दुनियाभर में हो रहे हैं। नए जोड़े को लगातार शादी सौगातें मिल रही हैं। इस शादी के दौरान अंबानी परिवार का उटूट प्यार भी देखने को मिला। अब अंबानी परिवार के लालडे बेटे अनंत अंबानी और बहू राधिका मर्चेंट जामनगर में हैं। दोनों शादी और रिसेप्शन के ठीक बाद अपने पैत्रिक शहर जामनगर पहुंचे, जहां दोनों का एयरपोर्ट पर ही ग्रैंड वेलकम हुआ और रोड शो करते हुए दोनों आवास पहुंचे थे। आवास पर पहुंचते ही एक और वेलकम हुआ, जिसका वीडियो अब सामने आया है और काफी वायरल हो रहा है।

सामने आया वेलकम वीडियो

पैत्रिक आवासा जामनगर पहुंचते ही पंडितों की एक टोली ने दोनों का स्वागत किया। घर में एंट्री करते हुए राधिका मर्चेंट को स्पेशल फील कराने में कोई कसर नहीं छोड़ी गई। सामने आए वीडियो में आप देख सकते हैं अनंत अंबानी के साथ राधिका मर्चेंट ने गृहप्रवेश किया। इस दौरान उनके पैरों की छाप ली गई और इस पंडित संभालते दिखे। खास पूजा के बीच वो घर में प्रवेश की। सभी रस्मों-रिवाजों को पूरा करके राधिका मर्चेंट पूरी तरह से अब अंबानी परिवार का छोटी बहू बन गई हैं। इस वीडियो में राधिका काफी सादगी भरे लुक में दिखीं। उन्होंने लहरिया प्रिंट वाला सादा सूती सूट कैरी किया। शादी के बाद वो पहली बार इतने सादगी भरे अंदाज में नजर आईं।

यहां देखें वीडियो

लोगों का रिएक्शन

इस वीडियो को देखने के बाद लोग राधिका मर्चेंट की सादगी की तारीफ कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि इस शादी की सबसे खूबसूरत चीज भारतीय संस्कृति को अच्छे से निभाना रहा है। वीडियो देखने वाले एक शख्स ने लिखा, ‘इस बड़ी शादी की सबसे खूबसूरत बात यह थी कि हमारी भारतीय संस्कृति को इतनी अच्छी तरह से प्रस्तुत किया गया था। इसके लिए बहुत-बहुत बधाई।’ वहीं एक और शख्स ने लिखा, ‘आखिरकार राधिका का घर में स्वागत हो ही गया।’ बता दें, राधिका और अनंत दोनों के लिए जामनगर काफी खास है। ये न सिर्फ उनके लिए पैत्रिक आवास है बल्कि कर्मस्थली भी है। दोनों ने वनतारा की शुरुआत यही की है और अनंत अपना ज्यादा वक्त इसी में आज कल लगा रहे हैं। दोनों की पहली प्री-वेडिंग भी जामनगर में ही हुई थी।

Source link

About VP-Admin

Check Also

‘धुरंधर इफेक्ट’ ने मचाई हलचल, Alexander Stubb की जॉगिंग के दौरान चर्चा बनी खबर

Alexander Stubb एक बार फिर चर्चा में हैं और इसकी वजह बनी है बॉलीवुड फिल्म Dhurandhar। हाल …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *