
मध्य प्रदेश के सीधी जिले में एक नवविवाहित जोड़ा समाज को मनाने के लिए अनोखा प्रयास कर रहा है। गाम नकला गांव के सौरभ नामदेव और खुशबू ने प्रेम विवाह किया था। एक ही गांव और मोहल्ले के होने के कारण दोनों के परिवार और समाज ने इस शादी का विरोध किया।
विरोध के चलते दोनों को गांव छोड़ना पड़ा। अब समाज को मनाने के लिए यह जोड़ा हरिद्वार से शिव कांवड़ लेकर 650 किलोमीटर दूर अपने गांव जा रहा है। दोनों 3 जुलाई को हरकी पैड़ी से 25 लीटर गंगाजल लेकर निकले हैं। वे रोजाना 20-22 किलोमीटर की यात्रा कर रहे हैं।
सौरभ और खुशबू को अपनी कांवड़ के खंडित होने की भी चिंता है। उन्होंने उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश सरकार से सुरक्षा की मांग की है। बुलंदशहर के गुलावठी में एनएच-34 पर मिले इस जोड़े ने बताया कि वे 7 अगस्त तक अपने गांव पहुंचकर शिव मंदिर में जलाभिषेक करेंगे।
Source Agency News
Village Post