हरदोई में ट्रांसफार्मर में आग: 42 डिग्री तापमान और लोड बढ़ने से हादसा, क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बाधित – Hardoi News

 

 

हरदोई शहर के टिलिया मोहल्ले में कब्रिस्तान के पास स्थित एक ट्रांसफार्मर में आग लग गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत फायर ब्रिगेड और बिजली विभाग को सूचना दी। दमकल की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया।

 

आग से ट्रांसफार्मर पूरी तरह जलकर नष्ट हो गया। इस कारण क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। पिछले कुछ दिनों से हरदोई में तापमान 42 डिग्री सेल्सियस से ऊपर चल रहा है। गर्मी और लगातार बढ़ते लोड को आग का प्रमुख कारण माना जा रहा है।

बिजली विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने स्थिति का जायजा लिया और जांच शुरू कर दी। विभाग ने बताया कि आग लगने के कारणों की तकनीकी जांच की जा रही है। जल्द ही क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बहाल करने का आश्वासन दिया गया है।

घटना में किसी तरह की जनहानि नहीं हुई। स्थानीय निवासियों ने ट्रांसफार्मरों की नियमित जांच और समय पर मेंटेनेंस की मांग की है। इस घटना ने बिजली विभाग की तैयारियों पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

 

Source link

About VP-Admin

Check Also

Mount Abu Travel Plan: कम पैसों में बड़ा मज़ा, ₹10,000 में पूरी ट्रिप होगी कवर

  घुमक्कड लोग हमेशा घूमने के लिए तैयार रहते हैं। नई-नई जगहों की तलाश में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *