राजस्थान से मानव तस्करी के आरोपी को वापस लाई पुलिस: सुमन के मोबाइल नम्बर की सीडीआर और आईडी जुटाकर होगी आगे की कार्रवाई – Kanpur News

 

कानपुर में मानव तस्करी के आरोपी सौरभ गुप्ता को लेकर राजस्थान गई टीम मंगलवार की रात वापस लौट आई। बुधवार को पुलिस आरोपी को वापस जेल में दाखिल करेगी। पुलिस को राजस्थान में कई सुराग मिले हैं। हालांकि पुलिस नारथम नाम के व्यक्ति तक नहीं पहुंच सकी जिसने किश

.

नौबस्ता इंस्पेक्टर संतोष कुमार सिंह के मुताबिक आरोपी गायत्री के बाड़े की तलाशी के दौरान नारथम का बायोडाटा मिला। जिसमें उसके घर का पता झुनझुनु लिखा था। इंस्पेक्टर के मुताबिक टीम झुनझुनु भी गई मगर वहां पर कोई नहीं मिला। वहां पर ताला लटक रहा था।

सुमन का मोबाइल नम्बर मिला

इंस्पेक्टर के मुताबिक राजस्थान में सुमन का मोबाइल नम्बर मिला। जो वोडाफोन का है। उसकी डीटेल भी निकलवाई जा रही है। उसमें जो आईडी लगी है। उसके आधार पर पुलिस सुमन की तलाश शुरू करेगी। उसी के साथ पलक के भी होने की सम्भावना जताई जा रही है।

होटल कर्मियों से लेकर सहायता केन्द्र वाले के बयान दर्ज

इंस्पेक्टर नौबस्ता के मुताबिक वहां पर मेंहदीपुर बालाजी मोड़ पर स्थित होटल कर्मियों के अलावा सीकर के सहायता केन्द्र के कर्मियों के भी बयान दर्ज किए गए हैं। पुलिस के मुताबिक गायत्री के बाड़े में कुछ नहीं मिला हालांकि वहां पर गायत्री किस तरह से मानव तस्करी के जाल को फैलाई थी इसके बारे में जानकारी जरूर मिली है।

सुमन और पलक का संपर्क सूत्र मिला

मानव तस्कर सौरभ को लेकर जयपुर जाने से पुलिस को सुमन का आधार कार्ड बरामद हुआ। जो उसने होटल में दिया था, साथ ही कुछ नंबर भी मिले हैं, जिससे शातिर महिलाएं लोगों से संपर्क साधती थीं। पुलिस अब उन नंबर की डिटेल पता कर रही है।

Source link

About VP-Admin

Check Also

Mount Abu Travel Plan: कम पैसों में बड़ा मज़ा, ₹10,000 में पूरी ट्रिप होगी कवर

  घुमक्कड लोग हमेशा घूमने के लिए तैयार रहते हैं। नई-नई जगहों की तलाश में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *