UP: फाइलों में धरी रह गई हेरिटेज जोन को अतिक्रमण मुक्त बनाने की योजना, पार्किंग बन सकी… न हटी अवैध दुकानें

 

लखनऊ में हेरिटेज जोन को अतिक्रमण मुक्त बनाने की योजना फाइलों में धरी रह गई। यहां ना तो पार्किंग की व्यवस्था हो सकी और ना ही अवैध दुकानें हटीं। रात 8 बजे के बाद महज 500 मीटर दूरी तय करने में 30 मिनट तक का समय लग जाता है।


plan to make heritage zone encroachment free in Lucknow remained stuck in files

छोटे इमामबाड़ा के बाहर लगी दुकानें व सड़क पर खड़े वाहन।
– फोटो : अमर उजाला


loader



विस्तार

राजधानी लखनऊ में हेरिटेज जोन को अतिक्रमण मुक्त बनाने की योजना अभी भी प्रशासन की फाइलों में ही बंद है। बीते पांच महीनों में हेरिटेज जोन का कई बार सर्वे भी हो चुका है। अधिकारियों ने खुद अलग-अलग क्षेत्रों के निरीक्षण किए। लेकिन अब तक हेरिटेज जोन को अतिक्रमण से पहले की तरह ही जूझ रहा है। यह स्थिति तब है जब राजधानी को देश की पटल पर पर्यटन क्षेत्र घोषित करने की योजना है।

Trending Videos

नवाबों की संस्कृति, सभ्यता व उनकी धरोहरों को देखने के लिए राजधानी में देश- विदेश से पर्यटक आते हैं। लेकिन यातायात और अतिक्रमण का जाल पर्यटकों के लिए सिरदर्द बन जाता है। जैसे ही हेरिटेज जोन में पहुंचते हैं उन्हें सबसे पहले अतिक्रमण और वाहन पार्किंग से दो-चार होना पड़ता है। किसी तरह इमामबाड़ा तक पहुंचते भी हैं तो यहां की अव्यवस्था देखकर ही घूमने और दोबारा आने की इच्छा ही खत्म हो जाती है।

Source link

About VP-Admin

Check Also

Mount Abu Travel Plan: कम पैसों में बड़ा मज़ा, ₹10,000 में पूरी ट्रिप होगी कवर

  घुमक्कड लोग हमेशा घूमने के लिए तैयार रहते हैं। नई-नई जगहों की तलाश में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *