हज-2026 के लिए पासपोर्ट की तैयारी जरूरी: 31 दिसंबर 2026 तक वैध मशीन रीडेबल पासपोर्ट होना अनिवार्य, जुलाई 2025 में होगी घोषणा – Ballia News

 

 

हज कमेटी ऑफ इंडिया, मुंबई ने हज-2026 के लिए महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश जारी किए हैं। बलिया के जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी आशुतोष पांडेय ने इसकी जानकारी दी।

 

हज-2026 की आधिकारिक घोषणा जुलाई 2025 में होने की संभावना है। इस बार यात्रा के लिए केवल मशीन रीडेबल पासपोर्ट ही मान्य होंगे। हस्तलिखित पासपोर्ट स्वीकार नहीं किए जाएंगे।

आवेदकों के पासपोर्ट 31 दिसंबर 2026 तक वैध होने चाहिए। नए पासपोर्ट के लिए आवेदन करने वालों को विशेष ध्यान रखना होगा कि नुसूक पोर्टल की आवश्यकताओं के अनुसार पासपोर्ट में सरनेम/लास्ट नेम का कॉलम खाली न छोड़ें।

जिन लोगों के पास 31 दिसंबर 2026 तक वैध पासपोर्ट नहीं है, उन्हें सलाह दी गई है कि वे तुरंत पासपोर्ट कार्यालयों में नए पासपोर्ट के लिए आवेदन कर दें। यह इसलिए जरूरी है ताकि जुलाई 2025 में हज-2026 की घोषणा होने पर ऑनलाइन आवेदन के समय उनके पास वैध पासपोर्ट उपलब्ध हो।

Source Agency News

About VP-Admin

Check Also

Mount Abu Travel Plan: कम पैसों में बड़ा मज़ा, ₹10,000 में पूरी ट्रिप होगी कवर

  घुमक्कड लोग हमेशा घूमने के लिए तैयार रहते हैं। नई-नई जगहों की तलाश में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *