Parliament Budget Session 2025 Live: संसद में पेश होंगे वक्फ और इनकम टैक्स बिल

 

Lok Sabha
Image Source : X
लोकसभा की कार्यवाही 2 बजे तक स्थगित कर दी गई है

Parliament Budget Session 2025 Live: संसद में बजट सत्र के पहले चरण के आखिरी दिन दो अहम बिल पर चर्चा होनी है। वक्फ संसोधन बिल पर जेपीसी की रिपोर्ट राज्यसभा के सामने रखी गई। बीजेपी सांसद मेधा कुलकर्णी ने यह रिपोर्ट पेश की। हालांकि, इसके बाद ही विपक्षी सांसदों ने नारेबाजी शुरू कर दी। इससे सदन की कार्यवाही रोकनी पड़ी। नया इनकम टैक्स बिल भी आज संसद में पेश होगा। वक्फ संसोधन बिल इससे पहले भी संसद में पेश हो चुका है। हालांकि, विपक्ष के भारी विरोध के बीच इसे जेपीसी के पास भेज दिया गया था। अब जेपीसी की रिपोर्ट सदन में पेश की गई। हालांकि, जेपीसी में शामिल विपक्षी सांसदों ने आरोप लगाया था कि समिति ने उनकी बात नहीं सुनी। ऐसे में इस विषय पर फिर से हंगामा हो रहा है।

Source link

About VP-Admin

Check Also

जम्मू सीमा क्षेत्र में सैटेलाइट फोन मिलने से सतर्कता बढ़ी, सुरक्षा बलों ने खोज अभियान चलाया

  जम्मू में रविवार (12 जनवरी, 2026) दोपहर पाकिस्तान के अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटे कानाचक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *