कुछ इस तरह कैंप लगाकर आतंक और घुसपैठ की ट्रेनिंग दे रही पाकिस्तानी सेना, तस्वीर देखें

 

आतंकियों को ट्रेनिंग दे रही पाकिस्तानी सेना। - India TV Hindi
Image Source : INDIA TV
आतंकियों को ट्रेनिंग दे रही पाकिस्तानी सेना।

जम्मू-कश्मीर में बीते कई दिनों से एक के बाद एक कई आतंकी हमले हो रहे हैं। चाहे कठुआ हो या फिर डोडा इन आतंकी हमलों में बड़ी संख्या में भारतीय सेना के जवानों की मौत हुई है। वहीं, आतंकी भी मारे गए हैं। इस बीच पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर से कुछ ऐसी तस्वीरें सामने आई हैं जिससे पड़ोसी देश का आतंकी चेहरा सबसे सामने आ गया है। ये तस्वीरें इस बात का खुलासा कर रही हैं कि पाकिस्तानी सेना ही आतंकियों को भारत में घुसपैठ और आतंक की ट्रेनिंग दे रही है। आइए जानते हैं पूरा मामला।

Pok में आतंकियों को ट्रेनिंग

दरअसल, पाकिस्तानी आर्मी पाक अधिकृत कश्मीर को कोटली इलाक़े में कैंप लगाकर वहां के लोगों को हथियार चलाने की ट्रेनिंग दे रही है। सूत्रों के मुताबिक ऐसे कैंपों से ही पाकिस्तानी आर्मी लड़कों को आतंकी बनाने के लिए भर्ती कर रही है और जो Ex army या फिर वो कमांडोज जो कि पहले ट्रेनिंग ले चुके हैं, उनको आतंकवाद के लिए घुसपैठ करवाने की तैयारी में जुटी हुई है। ट्रेनिंग देते हुए पाकिस्तानी सेना की तस्वीरें भी सामने आई हैं।

आतंकियों को ट्रेनिंग दे रही पाकिस्तानी सेना।

Image Source : INDIA TV

आतंकियों को ट्रेनिंग दे रही पाकिस्तानी सेना।

डोडा में चल रही आतंकियों से मुठभेड़

जम्मू-कश्मीर के डोडा में बीते कई दिनों से आतंकियों और भारतीय सेना के बीच एनकाउंटर जारी है। इस एनकाउंटर में अब तक भारतीय सेना के 4 जवानों की शहादत हो चुकी है। बुधवार को देर रात भी आतंकियों ने एक स्कूल में आराम के लिए रुकी सेना की टीम पर ग्रेनेड से हमला किया है। इस हमले में सेना के दो जवान घायल हो गए हैं।

मॉनसून में घुसपैठ करने का मौका

जम्मू का इलाका नदियों वाला है, वहीं पाकिस्तान सीमा पर कई नाले हैं जो मानसून में उफान पर रहते हैं। इससे घुसपैठियों को घुसपैठ करने का मौका मिलता है। इसके अलावा जम्मू संभाग में पहाड़ ऐसे इलाके उपलब्ध कराते हैं जहां छिपने के कई स्थान हैं और वहां ड्रोन संचालित करने की भी बेहद कम संभावना रहती है।

 

Source link

About VP-Admin

Check Also

जम्मू सीमा क्षेत्र में सैटेलाइट फोन मिलने से सतर्कता बढ़ी, सुरक्षा बलों ने खोज अभियान चलाया

  जम्मू में रविवार (12 जनवरी, 2026) दोपहर पाकिस्तान के अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटे कानाचक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *