मछली पकड़ने का विरोध करने पर दबंगों ने बोला धावा: जाजमऊ में लोहे की रॉड और बैट लेकर पहुंचे, दरवाजा तोड़ने का प्रयास VIDEO – Kanpur News

जाजमऊ में बैट और लोहे की रॉड लेकर पहुंचा आरोपी

जाजमऊ में गंगा में मछली पकड़ने का विरोध करना एक युवक को महंगा पड़ गया। विरोध पर दबंगों ने उसकी जमकर पिटाई की, परिजन शिकायत करने पहुंचे तो आरोपियों ने बैट और लोहे की राॅड लेकर साथियों के संग युवक के घर पर धावा बोल दिया। दबंगों ने गाली गलौज कर एक के बाद

.

17 जुलाई शाम को मारपीट करने का आरोप

जाजमऊ अशरफ आवाद, यूपी लाइन निवासी मो. फैजान ने बताया कि 17 जुलाई की शाम 5 बजे उनके बड़े भाई जफर आलम गंगा किनारे बैठे हुए थे। इस दौरान मोहल्ले के जीशान खलीद, चांद समेत अन्य लोग गंगा में मछली पकड़ रहे थे, जिसका विरोध करने पर आरोपियों ने जफर की पिटाई कर दी। पीड़ित ने घर आकर मामले की जानकारी दी।

साथियों संग घर पर की गाली गलौज

फैजान का आरोप है कि आरोपियों के परिजनों से शिकायत करने पर वह विवाद करने पर आमादा हो गए। कुछ देर बाद जीशान खलील अपने करीब 10 साथियों के साथ लोहे की रॉड, बेल्ट, बैट लेकर उनके घर पहुंचा और गाली गलौज कर घर पर धावा बोल दिया। आरोपी ने घर के दरवाजे पर गेट से एक के बाद एक कई वार किए।

पुलिस कमिश्नर से की मामले की शिकायत

इलाकाई लोगों ने समझा बुझाकर आरोपियों को शांत कराया। इस दौरान लोगों ने आरोपियों का वीडियो बना लिया। पीड़ित का आरोप है कि जाजमऊ पुलिस से शिकायत करने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई। जिसके बाद पीड़ित ने पुलिस कमिश्नर अखिल कुमार से शिकायत की है। थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की जानकारी हुई है, जांच की जा रही है।

Source Agency News

About VP-Admin

Check Also

Mount Abu Travel Plan: कम पैसों में बड़ा मज़ा, ₹10,000 में पूरी ट्रिप होगी कवर

  घुमक्कड लोग हमेशा घूमने के लिए तैयार रहते हैं। नई-नई जगहों की तलाश में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *