![]()
कमिश्नरेट पुलिस लगातार अपराधियों की धरपकड़ कर आपराधिक वारदातों पर अंकुश लगाने के लिए ताबड़तोड़ कार्रवाई कर रही है। अपराधियों पर नकेल कसने के लिए पुलिस ने पिंटू सेंगर हत्याकांड के आरोपी दीनू उपाध्याय गैंग के चार अधिवक्ताओं अरिदमन सिंह, धर्मेंद्र सिंह
.
पूर्वी जोन में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने श्याम नगर डी-ब्लाक निवासी अरिदमन सिंह पर 25 हजार रुपए, श्याम नगर के धर्मेंद्र सिंह यादव उर्फ धर्मू यादव पर 25 हजार रुपए का इनाम घोषित किया गया है। बादशाहीनाका सब्जीमंडी के स्रोत गुप्ता पर 25 हजार रुपए वहीं नवाबगंज अमरुद मंडी के अनूप शुक्ला पर भी 25 हजार रुपए का इनाम घोषित किया गया है।
इन लोगों पर घोषित किया गया इनाम
– महाराजपुर के लालूखेड़ा निवासी सूबेदार पर 25 हजार
– कोतवाली निवासी लकी सिंह पर 20 हजार
– फिरोजाबाद निवासी श्याम सिंह पर रेलबजार से 20 हजार
– झारखंड निवासी करन महतो पर चकेरी से 20 हजार
– इटावा के फ्रेंड्स कॉलोनी निवासी मिठ्ठू कंजड़ पर चकेरी से 20 हजार
– चकेरी के रामादेवी निवासी रामसिंह पर चकेरी से 15 हजार
– दिल्ली के मालवीय नगर निवासी रवीन्द्रनाथ सोनी पर कोतवाली से 10 हजार
– कन्नौज निवासी प्रतीक यादव पर कैंट से 10 हजार
– लाल बंगला निवासी मुकेश उर्फ आलू पर चकेरी से 10 हजार
– शिवकटरा निवासिनी सोनी पर चकेरी से 10 हजार
– शिवकटरा निवासिनी लक्ष्मी पर चकेरी से 10 हजार
– शिवकटरा निवासिनी शालू पर चकेरी से 10 हजार
पुलिस ने इन आरोपियों की खोली हिस्ट्रीशीट
चकेरी गदियाना निवासी आजाद अली, संजीव नगर अहिरवां निवासी विश्वजीत उर्फ बीडी की निगरानी के लिए हिस्ट्रीशीट खोली गई है। मंगला विहार पीएसी लाइन निवासी अमन तिवारी पर रंगदारी मांगने और मारपीट, डकैती और जान से मारने की धमकी देने का आरोप है।
गदियाना निवासी वाहिद खान और शादाब पर चोरी और नकबजनी में जबकि चिश्ती नगर निवासी आकिब की नाजायज शस्त्रों से लैस होकर नकबजनी और चोरी की वारदातों को अंजाम में हिस्ट्रीशीट खोली गई। पटेल नगर निवासी अभिषेक सिंह उर्फ गोलू चंदेल, सनिगवां के डबल स्टोरी निवासी बाबू, मेस्टन रोड निवासी गुल्लू उर्फ मो. जाकिर, महाराजपुर के ऐमा गांव निवासी दीपक यादव और सुतरखाना निवासी आशीष राठौर उर्फ आलू की हिस्ट्रीशीट खोली गई है।
Source Agency News
Village Post