ईडी की लंबी छापेमारी में नहीं मिला कोई सबूत, डुप्लीकेट चाबी से खुलवाया घर और अंत में लगाया सील।

बाइक बोट घोटाले से जुड़े आरोपी विजेंद्र हुड्डा के मेरठ स्थित घर पर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने करीब आठ घंटे तक छापेमारी की। टीम ने ताले खुलवाने के लिए चाबी बनाने वाले को बुलाया और मुख्य दरवाजे से लेकर हर अलमारी तक की तलाशी ली। हालांकि, इस लंबी कार्रवाई के बावजूद टीम को कोई दस्तावेज या अहम सबूत नहीं मिला।

टीम जब मौके पर पहुंची, तो घर बंद मिला। पड़ोसियों से पूछताछ में पता चला कि मकान में मालिक लंबे समय से नहीं आते और एक केयरटेकर कुछ दिनों के अंतराल पर आता है। ईडी की टीम ने पुलिस की मदद से ताला खुलवाया और तलाशी शुरू की। ग्राउंड फ्लोर, पहले और दूसरे तल के सभी कमरों, किचन और पूजा घर की बारीकी से जांच की गई, मगर कुछ भी बरामद नहीं हुआ।

सर्च ऑपरेशन खत्म होने के बाद टीम ने घर के सभी ताले सील कर दिए और चार पन्नों का नोटिस दीवार पर चस्पा किया। नोटिस में पूरी तलाशी प्रक्रिया का ब्योरा दर्ज था। जानकारी के अनुसार, मेरठ में ईडी की अन्य टीमें भी विजेंद्र हुड्डा और उनसे जुड़े मामलों की जांच में जुटी हुई हैं।

About VP-Admin

Check Also

Hathras News: बिना हेलमेट वाहन चलाने वालों पर हो कार्रवाई, जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में हुआ तय

बिना हेलमेट पुलिसकर्मी – फोटो : प्रतीकात्मक जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *