आगामी मानसून सत्र की तैयारी भाजपा ने शुरू कर दी है। इसके लिए पार्टी ने एनडीए के घटक दलों से संपर्क साधना भी भी शुरू कर दिया है ।
लखनऊ(डेस्क)। 20 जुलाई से शुरू होने जा रहे संसद के मानसून सत्र की चर्चा के लिए भारतीय जनता पार्टी ने एक दिन पूर्व 19 जुलाई को बैठक बुलाई है। इस बैठक में भाजपा ने एनडीए के सभी घटक दलों के नेताओं को भी बुलाया है। जानकारी के अनुसार एनडीए में शामिल सभी सहयोगी दलों के लोक सभा और राज्य सभा के नेता सदन की यह बैठक 19 जुलाई को शाम 5:30 बजे संसद भवन परिसर में होगी। 19 जुलाई को ही संसद सत्र पर चर्चा करने के लिए सरकार ने दोपहर बाद 3 बजे सर्वदलीय बैठक भी बुलाई है।

सरकार की तरफ से संसद के दोनों सदनों लोक सभा और राज्य सभा में सभी सियासी दलों के नेता सदन को सर्वदलीय बैठक में आमंत्रित किया है। इस सर्वदलीय बैठक में संसद के मानसून सत्र को सुचारू रूप से चलाने के लिए सभी राजनैतिक दलों से सहयोग मांगा जायेगा। वहीं विपक्षी दल भी अपने-अपने मुद्दों के बारे सरकार को बताएंगे, जिन पर वो सदन में चर्चा कराना चाहते हैं।
ये भी पढ़े
राजस्थान चुनाव को लेकर कांग्रेस में मंथन
निकाय चुनाव की जीत ने योगी को और बढ़ा बना दिया
सर्वदलीय बैठक के बाद, भाजपा उसी दिन एनडीए के सहयोगी दलों के साथ बैठक कर संसद सत्र की रणनीति को लेकर चर्चा करेगी। विपक्षी एकता को देखते हुए माना जा रहा है कि संसद का आगामी मानसून सत्र काफी हंगामेदार होने के आसार हैं। कई मुद्दों पर सरकार को घेरने की विपक्षी दलों की तैयारी को देखते हुए भाजपा भी अपने गठबंधन को मजबूत करने में लगी है।
सर्वदलीय बैठक में सरकार दिल्ली सरकार के अधिकारों से जुड़े अध्यादेश पर विधेयक और समान नागरिक संहिता के साथ ही इस सत्र में लाये जाने वाले अन्य विधेयकों के बारे में विपक्षी दलों को जानकारी देगी। संसद का मानसून सत्र 20 जुलाई से शुरू होकर 11 अगस्त तक चलेगा।
Village Post